Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding: संस्कारों में अव्वल है अंबानी परिवार की होने वाली बहू

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding: प्री वेडिंग रिचुअल्स के पहले दिन अन्न सेवा के दौरान राधिका मर्चेंट लोगों को खाना सर्व करते नजर आई.

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding: भारत के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी जल्द ही राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, उनकी शादी से पहले उन्होंने 1 से लेकर 3 मार्च तक अपने प्री वेडिंग फंक्शन रखे हैं जहां दुनियाभर के बड़े दिग्गज शामिल होने वाले हैं. प्री वेडिंग के शुरुआत में अंबानी परिवार ने एक अन्न सेवा का आयोजन किया था जिसमें मुकेश अंबानी के साथ उनके बेटे अनंत अंबानी और उनकी होने वाली बहु राधिका मर्चेंट खुद अपने हाथों से लोगों को खाना सर्व करते नजर आए. प्री वेडिंग रिचुअल्स के पहले दिन अन्न सेवा के दौरान राधिका मर्चेंट लोगों को खाना सर्व करते नजर आई. इस दौरान वो जितने भी लोगों से मिली, सभी को उन्होंने हाथ जोड़कर जय श्री कृष्ण कहा और लोग उन्हें और उनके स्वभाव को देखकर ये अंदाजा लगा रहे हैं कि वो सुंदर होने के साथ काफी संस्कारी भी है, कई लोग उनके वीडियो पर कमेंट कर के उनके स्वभाव की तारीफ कर रहे हैं. वीडियो में राधिका खास तौर पर छोटे बच्चों के साथ घुलते मिलते नजर आ रही हैं, और इनका यह स्वभाव लोगों को बेहद पसंद आ रहा है.

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding: अनंत-राधिका के प्री वेडिंग कॉकटेल पार्टी में जुटे बॉलीवुड के सितारे, पहनें एक से बढ़कर एक आउटफिट: Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding: संस्कारों में अव्वल है अंबानी परिवार की होने वाली बहू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >