Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding :भारत के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी जल्द ही राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, उनकी शादी से पहले उन्होंने 1 से लेकर 3 मार्च तक अपने प्री वेडिंग फंक्शन रखे हैं जहां दुनियाभर के बड़े दिग्गज शामिल होने वाले हैं. प्री वेडिंग के शुरुआत में अंबानी परिवार ने एक अन्न सेवा का आयोजन किया था जिसमें मुकेश अंबानी के साथ उनके बेटे अनंत अंबानी और उनकी होने वाली बहु राधिका मर्चेंट खुद अपने हाथों से लोगों को खाना सर्व करते नजर आए.
Table of Contents
सिर्फ सुंदर ही नहीं, संस्कारों से भी परिपूर्ण है राधिका मर्चेंट
प्री वेडिंग रिचुअल्स के पहले दिन अन्न सेवा के दौरान राधिका मर्चेंट लोगों को खाना सर्व करते नजर आई. इस दौरान वो जितने भी लोगों से मिली, सभी को उन्होंने हाथ जोड़कर जय श्री कृष्ण कहा और लोग उन्हें और उनके स्वभाव को देखकर ये अंदाजा लगा रहे हैं कि वो सुंदर होने के साथ काफी संस्कारी भी है, कई लोग उनके वीडियो पर कमेंट कर के उनके स्वभाव की तारीफ कर रहे हैं. वीडियो में राधिका खास तौर पर छोटे बच्चों के साथ घुलते मिलते नजर आ रही हैं, और इनका यह स्वभाव लोगों को बेहद पसंद आ रहा है.
तीन दिन में महमानों के लिए तैयार किए जाएंगे 2500 डिशेज
अनंत-राधिका की प्री वेडिंग सेरेमनी में महमानों के लिए थाई, जापानी, मैक्सिकन, पारसी और पैन एशियन सहित वैश्विक मेनू के साथ लगभग 2,500 व्यंजन तैयार किए जाएंगे. मेहमानों को 75 व्यंजनों के साथ नाश्ता, 225 से अधिक व्यंजनों के साथ दोपहर का भोजन और लगभग 275 व्यंजनों के साथ रात का भोजन और चुनने के लिए 85 से अधिक वस्तुओं के साथ मिडनाइट भोजन परोसा जाएगा. प्रत्येक वस्तु सख्त दिशानिर्देशों और प्रोटोकॉल के तहत तैयार की जाएगी और परोसे गए किसी भी व्यंजन को तीन दिनों तक परोसे जाने 12 अलग-अलग भोजन में दोहराया नहीं जाएगा, इसका मतलब कि किसी भी दिन कोई भी डिश रिपीट नहीं होगी. जानकारियों के अनुसार अनंत-राधिका की प्री वेडिंग सेरेमनी के लिए 20 महिला शेफ सहित 65 शेफ की एक मंडली और सामग्री से भरे चार ट्रक इंदौर से जामनगर पहुंचें हैं.
अनंत-राधिका के प्री वेडिंग में मेहमानों के लिए खास निर्देश
अनंत-राधिका के प्री वेडिंग सेरेमनी में मेहमानों को एक नौ पन्नों की इवेंट गाइडलाइन के साथ-साथ हर दिन के लिए ड्रेस कोड भी भेजा गया है साथ ही हर दिन के लिए एक खास थीम रखी गई है. पहले दिन का थीम है “एन इवनिंग इन एवरलैंड”, जिसका ड्रेस कोड है “एलिगेंट कॉकटेल”. दूसरे दिन के लिए ड्रेस कोड है “जंगल फीवर” और इस दिन का थीम है “ए वॉक ऑन द वाइल्डसाइड” जो जामनगर में अंबानी परिवार के एनिमल रेस्क्यू सेंटर में आयोजित किया जाएगा. अंतिम दिन दो कार्यक्रम का आयोजन होगा जिनमें पहले इवेंट का नाम है “टस्कर ट्रेल्स” जिसमें ड्रेस कोड है “कैज़ुअल शिक”. अंतिम पार्टी का नाम है “हस्ताक्षर” जिसमें सारे मेहमानों को इंडियनवेयर पहनकर इस जश्न में शामिल होना है. यूं तो गाइड में मेहमानों को ड्रेस कोड बताया तो गया है, पर उनके पास यह भी ऑप्शन है कि वह अपने सुविधानुसार कपड़े पहन सकें जिससे वह अपने इस अनुभव का भरपूर आनंद ले सकें ताकि यह अनुभव उनके लिए एक अच्छी याद बनकर रह जाए.
दुनियाभर के बड़े दिग्गज होंगे इस ऐतिहासिक प्री वेडिंग का हिस्सा
अनंत-राधिका के वेडिंग इवेंट्स में देश-विदेश के कई जाने-माने सेलेब्रिटीज को बुलाया गया है जिसमें बॉलीवुड से अमिताभ बच्चन, सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, विक्की कौशल, कटरीना कैफ, अलिया भट्ट, रणबीर कपूर, करण जोहर, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर जैसे नाम शामिल हैं, इसके अलावा इंटरनेशनल पॉप सिंगर रिहाना इस प्री-वेडिंग इवेंट में एक खास परफॉर्मेंस देने वाली है. साथ ही वीआईपी गेस्ट लिस्ट में मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग, मॉर्गन स्टेनली के सीईओ टेड पिक, माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स, डिज्नी के सीईओ बॉब इगर, ब्लैकरॉक के सीईओ लैरी फिंक, एडनॉक के सीईओ सुल्तान अहमद अल जाबेर और ईएल रोथ्सचाइल्ड के अध्यक्ष लिन फॉरेस्टर डी रोथ्सचाइल्ड के शामिल होने की भी संभावना है.
