Aloo Matar Chaat: अगर आपको घर बैठे बाजार के ठेले वाली चाट का वही देसी और चटपटा स्वाद चाहिए, तो ये आलू मटर चाट जरूर ट्राई करें. चाट का नाम सुनते ही हर किसी का मन चाट खाने का करने लगता है. ऐसे में अगर आपको भी घर पर बनाना हैं स्ट्रीट स्टाइल चाट, तो चलिए बताते हैं आपको आलू मटर चाट बनाने की रेसिपी, जिसे खाते ही सभी लोग खूब तारीफ करेंगे.
आलू मटर चाट बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- सूखा पीला मटर – 1 कप (रातभर पानी में भिगोया हुआ)
- आलू – 2 (उबले और कटे हुए)
- हरी मिर्च – 1 बारीक कटी
- अदरक – 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ
- जीरा – 1 छोटी चम्मच
- हींग – 1 चुटकी
- हल्दी पाउडर – आधा छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर – 1 छोटी चम्मच
- गरम मसाला – आधा छोटा चम्मच
- अमचूर पाउडर – 1 छोटी चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- तेल – 2 बड़े चम्मच
- हरा धनिया – बारीक कटा
- नींबू का रस – 1-2 छोटा चम्मच
यह भी पढ़ें: Sabudana Methi Pakoda: ठंड में चाय के साथ बनाएं कुरकुरा साबूदाना मेथी पकौड़ा, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाएंगे
आलू मटर चाट बनाने की विधि क्या है?
- आलू मटर चाट बनाने के लिए आप सबसे पहले भीगे हुए मटर का पानी निकालकर अलग कर दें. इसके बाद आप कुकर में मटर, नमक और 2-3 कप पानी डालकर 3-4 सीटी आने तक पकाएं.
- अब चाट का मसाला तैयार करने के लिए एक कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें जीरा और हींग डालकर चटकने दें, फिर अदरक और हरी मिर्च डालकर हल्का भूनें. इसके बाद आप हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डाल दें. सारे मसाले को अच्छी तरह से पकाएं.
- अब आप मसाले में पकी हुई मटर और उबले हुए आलू डालकर अच्छे से मिलाएं. इसके ऊपर थोड़ा पानी डालकर धीमी आंच पर 5-7 मिनट पकाएं. अंत में गरम मसाला, अमचूर और नींबू का रस डालें, फिर ऊपर से हरा धनिया डालकर गैस बंद करें.
- तैयार हुए आलू मटर चाट को एक कटोरी में निकालकर गरमा-गरम सर्व करके खाएं.
यह भी पढ़ें: Mushroom Pyaz ke Pakode: शाम की भूख मिटाने के लिए ट्राई करें मशरूम प्याज के पकौड़े, जानें बनाने का तरीका
