प्रतीक सिंह की आसान रेसिपी बनाएं स्वादिष्ट आलू मसाला पूरी

घर पर कुछ खास बनाने का बना रहे हैं प्लान, तो इस आर्टिकल की मदद से जानिए खास मौके के लिए मसाला पूरी बनाने की रेसिपी.

जब भी घर पर मेहमान आ जाए या घरवाले नाश्ते में कुछ टेस्टी बनाने की डिमांड करें, तो अक्सर मन में यही सवाल आता है कि ऐसा क्या बनाया जाए, जो किसी भी सब्जी के साथ स्वादिष्ट लगे. ऐसे में अब आपको टेंशन लेने की जरूर नहीं, इस आर्टिकल की मदद से आप मसाला पूरी तैयार कर सकते हैं. मसाला पूरी घर पर बनाना आसान है. साथ ही इसके साथ आप किसी भी सब्जी को सर्व कर सकते हैं. मसाला पूरी बनाने की रेसिपी प्रतीक सिंह से अपने इंस्टाग्राम @chef_prateek_kitchen पर शेयर किया है. इस रेसिपी को फॉलो करके आप आसानी से घर पर मसाला पूरी तैयार कर सकते हैं. घर आए मेहमान से लेकर हर कोई इस पूरी को खाने के बाद तारीफ करेगा.

आलू मसाला पूरी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • उबले आलू 
  • नमक 
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर 
  • आटा 
  • जीरा 
  • अजवाइन
  • सफेद तिल 
  • रवा
  • हल्दी 
  • हरी मिर्च
  • हरा धनिया
  • तेल 

आलू मसाला पूरी बनाने की विधि क्या है?

  • आलू मसाला पूरी बनाना के लिए आप सबसे पहले 2 उबले हुए आलू लें. इसे अच्छे से कद्दूकस कर लें. अब आप इसमें एक कप भरकर आटा डालें, फिर आधा चम्मच नमक, आधा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, आधा अजवाइन, आधा चम्मच जीरा और एक चम्मच सफेद तिल डालें. अब आप एक चम्मच रवा भी डालें और आधा चम्मच हल्दी भी डालें. 
  • इसके बाद आप इसमें बारीक कटा हुआ हरी मिर्च, बारीक कटा हरा धनिया और थोड़ा तेल डालकर अच्छे से मिक्स करें. इसे मिक्स करने के बाद आप इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर अच्छे से आटा गूंथ लें. 
  • तैयार हुए आटे की छोटी-छोटी लोईयां बनाएं. अब इससे आप नॉर्मल साइज में पूरी की तरह बेल लें. इसे आप गर्म तेल में तलकर अच्छे से फ्राई करके निकाल लें. इसी तरह आप घर पर आसानी से आलू मसाला पूरी तैयार कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: सर्दियों में मेथी-मटर से तैयार करें गरमा-गरम स्वादिष्ट कचौड़ी 

यह भी पढ़ें: Moong Palak Appe: ब्रेकफास्ट के लिए आसानी से तैयार करें मूंग पालक अप्पे, नोट करें स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Priya Gupta

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >