तीज के लिए खरीदें ये 4 एडजस्टेबल चांदी की बिछिया, डिजाइन भी सुंदर और पहनने में आसान

Adjustable Silver Bichiya Designs: हरतालिका तीज पर पैरों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए ट्राई करें ये 4 ट्रेंडिंग एडजस्टेबल सिल्वर बिछिया. ये स्टाइलिश होने के साथ पहनने में भी काफी आसान हैं.

Adjustable Silver Bichiya Designs: हरतालिका तीज सुहागिन महिलाओं के लिए खास त्योहार है. इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं. साथ ही सोलह श्रृंगार भी करती हैं. अगर आप भी तीज पर सजने वाली हैं, तो इस बार खूबसूरत बिछिया पहनकर अपने लुक को और खास बना सकती हैं. आजकल एडजस्टेबल बिछिया काफी पसंद की जा रही हैं. इन्हें पैरों की उंगली के हिसाब से आसानी से फिट किया जा सकता है.

सिंपल सिंगल स्टोन बिछिया

सिंपल सिंगल स्टोन बीछिया , PC - AI

अगर आपको भारी बिछिया पसंद नहीं है, तो सिंगल स्टोन वाली बिछिया ट्राई कर सकती हैं. इसमें एक छोटा सा स्टोन लगा होता है. यह देखने में सिंपल और क्लासी लगती है. रोजाना पहनने के लिए भी यह अच्छा विकल्प है.

फ्लोरल डिजाइन वाली बिछिया

फ्लोरल डिजाइन वाली बिछिया, PC -AI

फूलों के डिजाइन वाली बिछिया देखने में बहुत सुंदर लगती हैं. इसमें कमल, गुलाब, सूरजमुखी और पंखुड़ियों जैसे कई डिजाइन मिलते हैं. तीज के दिन साड़ी या सूट के साथ ऐसी बिछिया बहुत अच्छी लगेगी.

घुंघरू वाली सिल्वर बिछिया

घुंघरू वाली सिल्वर बिछिया, PC -Gemini

अगर आपको थोड़ी डिजाइन वाली बिछिया पसंद है, तो घुंघरू वाली बिछिया ले सकती हैं. इसमें छोटे-छोटे घुंघरू लगे होते हैं. ये पैरों को सुंदर लुक देते हैं. आप इन्हें पायल के साथ भी पहन सकती हैं.

मीनाकारी वाली बिछिया

मीनाकारी वाली बिछिया, PC - AI

मीनाकारी वाली बिछिया त्योहारों के लिए अच्छी रहती है. इसमें अलग-अलग रंगों का काम होता है, जो पैरों पर बहुत सुंदर लगता है. मेहंदी और आलता लगे पैरों के साथ यह बिछिया और भी अच्छी लगेगी.

यह भी पढ़ें: गोल्ड ईयररिंग में चाहिए कुछ नया? ये 4 डिजाइन देंगे आपको रॉयल लुक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >