राखी बांधने के बाद भाई-बहन साथ में करें ये 7 मजेदार काम, यादगार बन जाएगा दिन

रक्षाबंधन पर राखी बांधने और मिठाई खिलाने के बाद भाई-बहन मिलकर कई मजेदार काम कर सकते हैं. साथ में खाना बनाना, पुराने फोटो देखना, गेम खेलना, मूवी देखना या घूमने जाना जैसे छोटे-छोटे प्लान इस दिन को और खास बना सकते हैं.

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन का दिन सिर्फ राखी बांधने, मिठाई खिलाने और गिफ्ट देने तक ही सीमित नहीं होता. असली मजा तो तब आता है, जब भाई-बहन साथ बैठकर खूब बातें करें, हंसे और कुछ ऐसा करें जिसकी याद लंबे समय तक रहे. अगर इस बार राखी के बाद कुछ अलग करने का प्लान बना रहे हैं, तो ये 7 आइडिया आपके काम आ सकते हैं.

1. बचपन की तस्वीरें देखें

पुराने फोटो एलबम या फोन की गैलरी खोलकर बैठ जाएं. बचपन की तस्वीरें देखकर खूब हंसी-मजाक करें और एक-दूसरे को पुरानी बातें याद दिलाएं. यकीन मानिए, इससे अच्छा टाइमपास शायद ही कुछ हो.

2. साथ में खाना बनाएं

भाई-बहन मिलकर कोई पसंदीदा डिश बना सकते हैं. कोई सब्जी काटे तो कोई खाना पकाए. खाना थोड़ा बिगड़ भी जाए तो कोई बात नहीं, क्योंकि इसी बहाने कई मजेदार यादें बनेंगी.

3. घर पर गेम नाइट रखें

लूडो, कैरम, ताश या कोई बोर्ड गेम निकाल लें. हारने वाले के लिए कोई मजेदार टास्क भी रखा जा सकता है. इससे पूरा माहौल हंसी-मजाक वाला हो जाएगा.

4. पुरानी शरारतों की बातें करें

बचपन में किसने किसकी शिकायत की थी, किसने किसका सामान छिपाया था या किस बात पर खूब डांट पड़ी थी, ऐसी पुरानी बातें याद करें. इन किस्सों पर साथ हंसने का मजा ही अलग होता है.

5. साथ में मूवी या वेब सीरीज देखें

अगर बाहर जाने का मन नहीं है, तो घर पर ही भाई-बहन की पसंद की कोई फिल्म लगाएं. साथ में पॉपकॉर्न और स्नैक्स हों तो मजा और बढ़ जाएगा.

6. छोटी सी ड्राइव या आउटिंग पर जाएं

समय मिले तो आसपास किसी पार्क, कैफे या पसंदीदा जगह पर घूमने निकल सकते हैं. साथ में फोटो क्लिक करें और इस दिन को यादों में सहेज लें.

7. एक-दूसरे के लिए खास नोट लिखें

गिफ्ट के साथ एक छोटा सा हाथ से लिखा नोट दें. उसमें बचपन की कोई प्यारी बात या भाई-बहन के लिए दिल की बात लिख सकते हैं. यह छोटा सा तोहफा काफी समय तक याद रहेगा.

रक्षाबंधन का दिन महंगे गिफ्ट या बड़ी पार्टी से ही खास नहीं बनता. भाई-बहन साथ बैठकर जो समय बिताते हैं, वही सबसे ज्यादा याद रहता है. इसलिए इस राखी पर थोड़ा समय एक-दूसरे के नाम जरूर करें.

यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर भाई के साथ बनानी है खास फोटो? कॉपी करें ये 5 AI Prompts


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पुष्पांजलि

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >