चांदी के सिक्के से कौड़ियों तक, घर में रखें ये 5 चीजें, वास्तु में माना गया है शुभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी ये 5 शुभ चीजें आपके जीवन में धन, सुख-शांति और तरक्की ला सकती हैं. जानें क्या हैं ये चमत्कारी वस्तुएं.

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर की दिशा और वहां रखी चीजों को काफी अहम माना जाता है. वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ बाबा बिमलेश बताते हैं कि वास्तु शास्त्र में ऐसी मान्यता है कि घर में रखी कुछ शुभ चीजें सकारात्मक माहौल बनाने में मदद कर सकती हैं. यही वजह है कि लोग सुख-समृद्धि और तरक्की के लिए घर में कुछ खास चीजें रखते हैं. कहा जाता है कि इनसे आर्थिक स्थिति बेहतर होने, करियर में तरक्की और घर में सुख-शांति के योग बन सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसी ही 5 चीजों के बारे में.

कौड़ियां रखना माना जाता है शुभ

धार्मिक मान्यताओं में कौड़ियों का संबंध माता लक्ष्मी से माना गया है. इसलिए इन्हें घर में रखना शुभ बताया जाता है. आप पांच कौड़ियों को साफ करके पूजा स्थल पर रख सकते हैं या तिजोरी में भी रख सकते हैं. मान्यता है कि इससे घर में धन-समृद्धि का माहौल बना रहता है.

हल्दी की गांठ से जुड़ी है समृद्धि की मान्यता

हल्दी का इस्तेमाल सिर्फ खाने और पूजा-पाठ में ही नहीं होता, बल्कि इसे शुभता का प्रतीक भी माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हल्दी का संबंध भगवान विष्णु और गुरु ग्रह से जोड़ा जाता है. घर के पूजा स्थल पर हल्दी की गांठ रखना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इससे सुख-वैभव और समृद्धि बनी रहती है.

चांदी का सिक्का घर में रखें

चांदी को धार्मिक दृष्टि से काफी शुभ माना जाता है. वास्तु से जुड़ी मान्यताओं के अनुसार घर में चांदी का सिक्का रखने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रह सकती है. इसे पूजा घर या तिजोरी में रखा जा सकता है. मान्यता है कि इससे आर्थिक स्थिति में शुभता आती है.

धातु का कछुआ भी रख सकते हैं

वास्तु में कछुए को धैर्य, स्थिरता और शुभता से जोड़कर देखा जाता है. घर में पीतल या चांदी से बना कछुआ रखना कई लोग शुभ मानते हैं. मान्यता है कि इससे करियर में स्थिरता और तरक्की के अवसरों से जुड़ी सकारात्मकता बनी रहती है. इसे घर की साफ-सुथरी जगह पर रखना चाहिए.

गुलाब का पौधा घर में लगाएं

घर की बालकनी या छत पर गुलाब का पौधा लगाना भी शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं में गुलाब को माता लक्ष्मी से जोड़ा जाता है. इसकी खुशबू और सुंदरता घर के माहौल को भी खुशनुमा बनाती है. वास्तु मान्यताओं के अनुसार गुलाब का पौधा घर में सकारात्मकता और खुशहाली से जुड़ा माना जाता है.

ये भी पढ़ें: पर्स में पैसे रखने का सही तरीका क्या है? इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान, बढ़ेगी पैसों की बचत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पुष्पांजलि

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >