चांदी की पायल खरीदने का है प्लान? ये 5 खूबसूरत डिजाइन देखकर आप भी कहेंगी- यही चाहिए

चांदी की पायल पैरों की खूबसूरती बढ़ाने के साथ भारतीय पारंपरिक पहनावे का भी खास हिस्सा है. अगर आप नई पायल खरीदने की सोच रही हैं, तो घुंघरू, फूल-पत्ती, चौड़ी, सिंपल चेन और बीड्स वाले इन खूबसूरत डिजाइनों को जरूर देखें.

Silver Payal Designs: चांदी की पायल सिर्फ पैरों की खूबसूरती बढ़ाने वाली ज्वेलरी नहीं है, बल्कि भारतीय पहनावे का एक खास हिस्सा भी मानी जाती है. आजकल बाजार में पायल के इतने अलग-अलग डिजाइन मिलते हैं कि पारंपरिक पसंद के साथ-साथ मॉडर्न लुक चाहने वाली महिलाएं भी अपने लिए आसानी से डिजाइन चुन सकती हैं. अगर आप भी नई पायल खरीदने का सोच रही हैं, तो इन डिजाइनों पर नजर डाल सकती हैं.

1. घुंघरू वाली क्लासिक पायल

घुंघरू वाली पायल का चलन काफी पुराना है, लेकिन इसका आकर्षण आज भी कम नहीं हुआ है. इसमें छोटे-छोटे घुंघरू लगे होते हैं, जो पैरों में पहनने पर बेहद प्यारे लगते हैं. साड़ी, सलवार सूट या पारंपरिक कपड़ों के साथ इस तरह की पायल अच्छी लगती है.

2. फूल-पत्ती डिजाइन वाली पायल

अगर आपको थोड़ी नाजुक और सुंदर ज्वेलरी पसंद है, तो फूल-पत्ती डिजाइन वाली पायल अच्छा विकल्प हो सकती है. इसमें चांदी की छोटी-छोटी आकृतियों को जोड़कर डिजाइन बनाया जाता है. यह पायल रोज पहनने के साथ खास मौकों पर भी पहनी जा सकती है.

3. चौड़ी और भारी पायल

शादी या किसी खास समारोह के लिए अगर आप थोड़ा रॉयल लुक चाहती हैं, तो चौड़ी और भारी पायल पसंद कर सकती हैं. इस तरह की पायल में बारीक नक्काशी, जालीदार काम या छोटे घुंघरू देखने को मिलते हैं. लहंगा या साड़ी के साथ यह डिजाइन खास तौर पर अच्छा लगता है.

4. सिंपल चेन वाली पायल

रोजमर्रा में पहनने के लिए बहुत ज्यादा भारी पायल हर किसी को पसंद नहीं आती. ऐसे में पतली चेन वाली पायल एक आसान और स्टाइलिश विकल्प है. इसका डिजाइन सादा होता है, इसलिए इसे ऑफिस, घर या सामान्य आउटिंग में भी आसानी से पहना जा सकता है.

5. बीड्स और घुंघरू वाली पायल

पारंपरिक पायल में थोड़ा अलग लुक चाहती हैं तो बीड्स और घुंघरू का कॉम्बिनेशन देख सकती हैं. चांदी की चेन के बीच रंगीन या सफेद बीड्स लगाए जाते हैं, जिससे पायल देखने में थोड़ी मॉडर्न लगती है. यह डिजाइन खासकर युवतियों को पसंद आ सकता है.

पायल खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

पायल खरीदते समय सिर्फ डिजाइन देखकर फैसला न करें. यह जरूर देखें कि उसका आकार आपके पैर के हिसाब से सही है और पहनने में ज्यादा कसाव महसूस न हो. अगर आप इसे रोज पहनने वाली हैं, तो हल्की और आरामदायक पायल लेना बेहतर रहेगा. वहीं, किसी खास मौके के लिए भारी डिजाइन चुना जा सकता है. चांदी की शुद्धता और पायल की मजबूती की जानकारी भी दुकानदार से जरूर लें.

यह भी पढ़ें: काली पड़ चुकी चांदी को ऐसे करें साफ, पायल और अंगूठी फिर दिखेंगी नई जैसी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पुष्पांजलि

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >