रक्षाबंधन पर मेहमानों को इंप्रेस करने के लिए बनाएं ये 5 स्नैक्स, कम तेल में भी स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे

Low Oil Snacks Ideas: रक्षाबंधन पर घर आए मेहमानों को हर बार तली-भुनी चीजें खिलाने की जरूरत नहीं है. इस बार कुछ ऐसा ट्राय करें जो खाने में टेस्टी हो और बनाने में भी ज्यादा मेहनत न लगे. यहां जानिए 5 ऐसे कम तेल वाले स्नैक्स, जिन्हें आप मिनटों में बनाकर मेहमानों को खुश कर सकते हैं.

Low Oil Snacks Ideas: रक्षाबंधन का त्योहार प्यार, खुशियां और ढेर सारी मिठाइयों का त्योहार होता है. इस दिन घर पर सुबह से लेकर शाम तक मेहमानों और रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहता है. त्योहार के इस माहौल में अक्सर हम ऐसी चीजें खा लेते हैं जो बहुत ही तली-भुनी और मसालेदार होती हैं. इस तरह की चीजें खाने में बहुत अच्छी लगती हैं, लेकिन इन्हें खाने के कुछ ही देर बाद आपका पेट भारी महसूस होने लगता है और आलस भी बढ़ने लग जाता है. अगर इस रक्षाबंधन आपके घर पर भी मेहमान आए हुए हैं और आप उन्हें कुछ ऐसा खिलाना चाहते हैं जो सिर्फ टेस्टी न हो बल्कि पेट के लिए हल्का और हेल्दी भी हो, तो यह आर्टिकल आपके काम का होने वाला है.

इस आर्टिकल में हम आपको 5 ऐसे बहुत ही कम तेल में बनने वाले इवनिंग स्नैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सिर्फ 15 मिनट में बनकर तैयार हो जाते हैं. जब घर पर आए गेस्ट्स और आपके रिश्तेदारों के सामने आप इन्हें परोसेंगे तो वे पहली ही बाइट लेते आपसे इंप्रेस हो जाएंगे. तो चलिए इन डिशेज के बारे में जानते हैं और साथ ही इन्हें बनाने की रेसिपी भी जानते हैं.

सूजी और सब्जियों का अप्पम

सूजी और सब्जियों से बने ये अप्पम दिखने में जितने मजेदार लगते हैं, खाने में उतने ही लाइट फील होते हैं. अगर आप इन्हें बनाने जा रही हैं तो इसके लिए आपको बहुत ज्यादा ऑयल की भी जरूरत नहीं पड़ती है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में सूजी, थोड़ा सा दही और पानी मिलाकर एक गाढ़ा घोल बना लें. अब इसमें अपनी पसंद की सब्जियां जैसे कि बारीक कटी गाजर, शिमला मिर्च और प्याज मिला दें. इसके बाद इसमें स्वाद के अनुसार नमक डालें. जब बनाना हो, तब इसमें थोड़ा सा इनो या खाने वाला सोडा मिला दें. अब अप्पम वाले सांचे में सिर्फ दो-दो बूंद तेल लगाएं और चम्मच से यह घोल भर दें. अब इसे ढककर धीमी आंच पर 5 मिनट पकाएं, फिर पलटकर दूसरी तरफ से भी सेंक लें. यह बाहर से एकदम क्रिस्पी और अंदर से बहुत सॉफ्ट बनता है.

ये भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर भाई को खिलाएं बिना चीनी की ये 5 मिठाइयां, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भूल जाएंगे

पोहा और मूंगफली का नाश्ता

पोहा एक ऐसा नाश्ता है जो लगभग हर किसी को पसंद आता है. इसे डाइजेस्ट करना आसान तो होता ही है, साथ ही यह मिनटों में बनकर तैयार भी हो जाता है. पोहे और मूंगफली के इस नाश्ते को बनाने के लिए सबसे पहले पोहे को पानी से धोकर 2 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि वह सॉफ्ट हो जाए. अब एक कढ़ाई में सिर्फ एक छोटा चम्मच तेल गरम करें. उसमें राई यानी कि सरसों के दाने, कढ़ी पत्ता, हरी मिर्च और थोड़ी सी मूंगफली डालकर भून लें. इसके बाद बारीक कटा प्याज और थोड़ी सी हल्दी डालें. जब प्याज हल्का पक जाए, तो भीगा हुआ पोहा और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब इसे 2 मिनट तक ढककर पकाएं. गैस बंद करने के बाद ऊपर से नींबू का रस और हरा धनिया डालें.

ट्राय करें स्प्राउट्स की चाट

अगर आप बिना एक बूंद तेल के कुछ एकदम फ्रेश और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो मूंग की चाट से बेहतर कुछ नहीं हो सकता. स्प्राउट्स की चाट बनाने के लिए सबसे पहले स्प्राउटेड मूंग लें. अगर आप चाहें तो इसे हल्का सा उबाल भी सकते हैं या फिर कच्चा भी इस्तेमाल कर सकते हैं. अब एक बड़े कटोरे में मूंग डालें, फिर उसमें बारीक कटा टमाटर, खीरा, प्याज और हरी मिर्च मिलाएं. इसके बाद इसमें थोड़ा सा चाट मसाला, भुना हुआ जीरा पाउडर, काला नमक और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. यह चटपटी चाट 5 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है और इसे खाकर मेहमान एकदम रिफ्रेश महसूस करेंगे.

ये भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर भाई को सरप्राइज देना है तो जरूर बनाएं ये 5 टेस्टी रेसिपीज, प्यार के साथ मिलेगा स्वाद का परफेक्ट तड़का

आसानी से घर पर बनाएं स्टीम्ड बेसन ढोकला

गुजरात का ढोकला अब आप काफी आसानी से अपने घर पर बना सकते हैं. आप अगर चाहें तो इसे तलने की जगह पर स्टीम में भी पका सकते हैं, जिससे इसमें तेल का इस्तेमाल ना के बराबर हो जाता है. स्टीम्ड बेसन ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले बेसन में थोड़ा सा दही, नमक, हल्दी, अदरक का पेस्ट और पानी मिलाकर एक स्मूद बैटर बना लें. पकाने से ठीक पहले इस बैटर में एक पैकेट इनो मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें. अब तेल लगी हुई किसी प्लेट या थाली में यह घोल डालें और इसे ढक्कन लगाकर भाप में 10 से 12 मिनट तक पकने दें. जब ढोकला पक जाए, तो इसे छोटे-छोटे चौकोर टुकड़ों में काट लें. तड़के के लिए एक छोटी कछी में आधा चम्मच तेल गरम करें, उसमें राई, कढ़ी पत्ता और लंबी कटी हरी मिर्च डालकर ढोकले के ऊपर डाल दें.

पनीर और वेज ग्रिल्ड सैंडविच

सैंडविच एक ऐसा नाश्ता है जिसे बच्चों से लेकर बड़े हर कोई पसंद करते हैं. आप अगर चाहें तो इसे बिना ज्यादा बटर या फिर ऑयल के भी बहुत ही टेस्टी बना सकते हैं. पनीर और वेज ग्रिल्ड सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में कद्दूकस किया हुआ पनीर, बारीक कटी शिमला मिर्च, उबले हुए स्वीट कॉर्न और थोड़ी सी काली मिर्च मिलाएं. इसके बाद इसमें स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ी सी मेयोनेज या गाढ़ा दही और नमक मिला लें. इस मिक्सचर को ब्रेड की दो स्लाइस के बीच में अच्छे से फैलाकर रखें. अब नॉन-स्टिक तवे पर हल्का सा घी या तेल लगाकर सैंडविच को दोनों तरफ से क्रिस्पी होने तक सेंक लें. यह खाने में बेहद टेस्टी और पेट भरने वाला नाश्ता है.

ये भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर मिठाई खरीदने की जरूरत नहीं, घर आए मेहमानों को इम्प्रेस करने के लिए मिनटों में बनाएं ये 5 सुपर टेस्टी मिठाइयां


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >