बाल धोने का तरीका बदलें, रूखे और बेजान बालों में नजर आएगा फर्क

बाल धोते समय की छोटी-छोटी गलतियां बालों को रूखा, उलझा और बेजान बना सकती हैं. ऐसे में हर बार महंगे हेयर प्रोडक्ट खरीदने की जरूरत नहीं है. शैंपू, कंडीशनर और पानी के इस्तेमाल का सही तरीका अपनाकर आप अपनी हेयर केयर रूटीन को आसान बना सकती हैं.

Hair Wash Tips: बालों को खूबसूरत और मुलायम बनाए रखने के लिए सिर्फ अच्छा शैंपू और कंडीशनर इस्तेमाल करना ही काफी नहीं है. बाल धोने का तरीका भी उतना ही जरूरी है. कई बार हम जल्दी-जल्दी में हेयर वॉश करते हैं और कुछ ऐसी छोटी गलतियां कर बैठते हैं, जिसका असर बालों पर साफ नजर आने लगता है.

बाल रूखे होने लगते हैं, जल्दी उलझते हैं या फिर हेयर वॉश के बाद भी फ्रेश लुक नहीं आता. ऐसे में हर बार नया हेयर प्रोडक्ट खरीदने की जरूरत नहीं है. बस बाल धोते समय कुछ आसान बातों का ध्यान रखना शुरू कर दें.

1. शैंपू जड़ों में लगाएं

बाल धोते समय शैंपू को पूरी लंबाई में लगाने की बजाय स्कैल्प पर लगाना ज्यादा जरूरी है. इसे सिर की त्वचा पर हल्के हाथों से लगाएं और धीरे-धीरे मसाज करें.

बालों की लंबाई को जोर से रगड़ने से बचें. स्कैल्प साफ होने पर पानी के साथ शैंपू बालों की लंबाई तक पहुंच जाता है और उन्हें साफ करने में मदद करता है.

2. हर बार दो बार शैंपू न करें

कई लोगों को लगता है कि दो बार शैंपू करने से बाल ज्यादा साफ होंगे. लेकिन ऐसा हर बार करना जरूरी नहीं है. अगर स्कैल्प बहुत ज्यादा ऑयली या गंदा है, तभी दूसरी बार शैंपू किया जा सकता है.

सामान्य तौर पर एक बार अच्छी तरह शैंपू करना काफी हो सकता है. जरूरत से ज्यादा शैंपू करने पर बालों का नेचुरल ऑयल कम हो सकता है और बाल रूखे महसूस हो सकते हैं.

3. बाल धोने से पहले सुलझा लें

अगर आपके बाल जल्दी उलझ जाते हैं, तो उन्हें धोने से पहले धीरे-धीरे सुलझा लें. खासकर लंबे बालों में यह छोटी सी आदत काफी काम आ सकती है.

गीले बाल ज्यादा नाजुक होते हैं. ऐसे में उलझे बालों पर शैंपू लगाकर जोर से रगड़ने से बाल टूट सकते हैं. इसलिए पहले बालों की गांठ खोलें और फिर हेयर वॉश करें.

4. कंडीशनर जड़ों में लगाने से बचें

कंडीशनर बालों को सॉफ्ट बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसे सीधे स्कैल्प पर लगाने की जरूरत नहीं होती. खासकर अगर आपके बाल जल्दी चिपचिपे हो जाते हैं.

कंडीशनर को बालों की मिड-लेंथ से लेकर सिरों तक लगाएं. कुछ मिनट बाद इसे अच्छी तरह पानी से धो लें. इससे बाल ज्यादा सॉफ्ट और आसानी से मैनेज होने वाले लग सकते हैं.

5. बहुत गर्म पानी से बाल न धोएं

ठंड के मौसम में गर्म पानी से नहाना अच्छा लगता है, लेकिन बहुत गर्म पानी से बाल धोना सही नहीं माना जाता. इससे स्कैल्प और बालों में रूखापन बढ़ सकता है.

इसलिए कोशिश करें कि बाल धोते समय बहुत गर्म पानी का इस्तेमाल न करें. सामान्य या हल्का गुनगुना पानी इस्तेमाल करना बेहतर रहेगा.

छोटी-सी सावधानी, बालों के लिए बड़ा फायदा

बालों की देखभाल के लिए हमेशा महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं होती. कई बार हमारी रोज की छोटी-छोटी आदतें ही बालों की हालत पर असर डालती हैं. इसलिए अगली बार जब आप हेयर वॉश करें, तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें.

अगर बाल लगातार बहुत ज्यादा टूट रहे हैं, झड़ रहे हैं या स्कैल्प में खुजली जैसी परेशानी है, तो सिर्फ घरेलू उपायों पर निर्भर रहने के बजाय एक्सपर्ट की सलाह लेना बेहतर है.

यह भी पढ़ें: उमस और बारिश के बाद मुरझा गई है स्किन, सितंबर में ऐसे लौटाएं चेहरे की रौनक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पुष्पांजलि

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >