Hindu Baby Boy Names: घर में बेटे की किलकारी गूंजते ही पूरा परिवार खुशी के उत्सव में डूब जाता है. इस नन्हे राजकुमार के आने की खुशियों के साथ ही माता-पिता पर एक बेहद खास और बड़ी जिम्मेदारी भी आ जाती है, जो होती है अपने लाडले के लिए एक सबसे बेहतरीन नाम तलाशने की. अगर आपके घर में भी एक बेटे का जन्म हुआ है, तो यह आर्टिकल आपके बहुत काम आ सकता है. आज हम आपके नन्हे लाडले के लिए कुछ ऐसे हिंदू लड़कों के नाम लेकर आए हैं, जिनके बारे में शायद ही आपने पहले कभी सुना होगा. अगर आप भी अपने बेटे के लिए पुराने और घिसे-पिटे नामों से अलग हटकर कुछ ऐसा नाम खोज रहे हैं जो बिल्कुल नया और मीनिंगफुल हो, तो यह लिस्ट खास आपके लिए ही तैयार की गई है. तो चलिए, बिना देर किए नजर डालते हैं इस लिस्ट पर और साथ ही जानते हैं इन प्यारे और खूबसूरत नामों के अर्थ.
हिंदू लड़कों के लिए 30 सबसे यूनिक नाम और उनके अर्थ
- अक्षज: यह भगवान विष्णु का ही एक नाम है जिसका अर्थ होता है हीरा या सत्य से उत्पन्न होता है.
- शार्व: यह भगवान शिव का अति दुर्लभ वैदिक नाम है जिसका अर्थ होता है सबका कल्याण करने वाला.
- इहाण: यह भगवान विष्णु से जुड़ा नाम है जिसका अर्थ होता है उम्मीद या सूर्य की चमक.
- त्रिधांश: इस नाम का अर्थ है भगवान शिव का एक पवित्र अंश.
- अद्विक: जिसका कोई दूसरा ऑप्शन न हो, यानी अद्वितीय.
- त्वमिश: भगवान शिव का स्वरूप, जिसका अर्थ होता है दिव्य प्रकाश.
- ईशानिक: यह भगवान शिव से प्रेरित एक आधुनिक और सुंदर नाम है.
- अयाज: यह भगवान विष्णु का एक दुर्लभ और शास्त्रीय नाम है.
- द्विज: इस नाम का अर्थ होता है महाज्ञानी, पवित्र आत्मा या पुनर्जन्म लेने वाला.
- ऋद्विक: इस नाम का अर्थ है सच्चे और पवित्र हृदय वाला व्यक्ति.
- वेदांत: इस नाम का अर्थ है वेदों का सार या परम ज्ञान.
- अद्वैत: इस नाम का अर्थ होता है जिसे कोई विभाजित न कर सके, यानी कि एकनिष्ठ.
- अयाभ: इस नाम का अर्थ होता है तेजस्वी या चमकदार.
- ज्ञानव: इस नाम का अर्थ होता है जो ज्ञान और बुद्धिमत्ता से भरा हुआ हो.
- तक्षिल: इस नाम का अर्थ होता है मजबूत चरित्र और गहरी बुद्धि वाला व्यक्ति.
- कयान: इस नाम का अर्थ होता है प्रकृति का एक सुंदर, शांत और विशाल रूप.
- विहांंश: इस नाम का अर्थ होता है भोर या सुबह की पहली किरण का अंश.
- इवान: इस नाम का अर्थ होता है ईश्वर का एक राजसी और सुंदर उपहार.
- अर्णविक: इस नाम का अर्थ होता है समुद्र की तरह विशाल, शांत और गहरा.
- त्वरांश: इस नाम का अर्थ होता है रोशनी की गति या प्रकाश का एक हिस्सा.
- नीरव: इस नाम का अर्थ होता है बेहद शांत, गंभीर और समझदार स्वभाव वाला.
- निश्चय: इस नाम का अर्थ होता है 'दृढ़ संकल्प', 'अडिग' या 'जिसका लक्ष्य पक्का हो'।
- केयांश: इस नाम का अर्थ होता है माता पिता के दिल का सबसे प्रिय हिस्सा.
- इयांश: इस नाम का अर्थ होता है सूर्य का एक दिव्य अंश.
- ह्रिदान: इस नाम का अर्थ होता है कोई ऐसा जिसका दिल बहुत बड़ा, साफ और दयालु हो.
- जिवांश: इस नाम का अर्थ होता है जीवन का सुंदर और जीवंत अंश.
- किआन: इस नाम का अर्थ होता है राजा, सम्राट या ईश्वर की विशेष कृपा.
- श्रियांंश: इस नाम का अर्थ होता है शुभता, लक्ष्मी और समृद्धि का अंश.
- विवान: इस नाम का अर्थ होता है जीवन से भरपूर, एनर्जेटिक और हंसमुख.
- रुद्राक्ष: इस नाम का अर्थ होता है भगवान शिव का अंश या शिव का मोती.
ये भी पढ़ें: स्कूल में शायद ही किसी और बच्चे का होगा ऐसा नाम, यहां देखें 30 सबसे रेयर नाम और उनके खास अर्थ
ये भी पढ़ें: घर के नन्हें चिराग के लिए चुनें सूर्य की तरह तेजस्वी और शक्तिशाली नाम, हर नाम का अर्थ भी है बेहद खास
