3 अक्षरों वाले ये 30 नाम आज के पेरेंट्स की बन रहे हैं पहली पसंद, देखें लिस्ट और जानें इनके प्यारे अर्थ

Short Baby Girl Names: अगर आपके घर पर नन्ही सी राजकुमारी ने जन्म लिया है और आप उसके लिए छोटा, मॉडर्न और यूनिक नाम ढूंढ रहे हैं, तो यह लिस्ट आपके काफी काम आने वाली है. यहां आपको 3 अक्षरों वाले 30 खूबसूरत बेबी गर्ल नेम्स उनके प्यारे अर्थों के साथ मिलेंगे, जिससे सही नाम चुनना और भी आसान हो जाएगा.

Short Baby Girl Names: घर में जब एक बेटी का जन्म होता है, तो पूरा परिवार जश्न के माहौल में डूब जाता है. नन्हीं सी राजकुमारी के कदम घर पर पड़ते ही माता-पिता के ऊपर कई तरह की जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं. इन्हीं जिम्मेदारियों में से एक जिम्मेदारी होती है, इस बच्ची के लिए एक नाम का चुनाव करने की. जब आप गौर करते हैं, तो आपको यह समझ में आता है कि आज के डिजिटल दौर में पेरेंट्स अपने बच्चों के लिए पुराने नामों के बजाय ऐसे नामों को चुन रहे हैं, जो बोलने में आसान हों, सुनने में बहुत ही मॉडर्न लगें और जिनमें अक्षर भी ज्यादा न हों.

इस समय 3 अक्षरों वाले नामों को सबसे बेहतरीन माना जाता है. ये नाम बोलने में तो आसान होते ही हैं, साथ ही इन्हें याद रखना भी सभी के लिए आसान होता है. अगर आपके घर पर भी एक बेटी का जन्म हुआ है और आप उसके लिए एक ऐसे ही शॉर्ट नाम की तलाश कर रहे हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए है. आज हम आपकी राजकुमारी के लिए 3 अक्षरों वाले 30 यूनिक और ट्रेंडी नामों की लिस्ट लेकर आए हैं. आप इस लिस्ट में से उसके लिए कोई सा भी एक खूबसूरत नाम चुन सकते हैं. तो चलिए, इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं और साथ ही इनके अर्थ भी जानते हैं.

आपकी बेटी के लिए कुछ शॉर्ट और क्यूट नाम

  • अनिका: इस खूबसूरत नाम का अर्थ 'सुंदर', 'सुरुचिपूर्ण' या 'देवी दुर्गा' होता है. यह बोलने में बहुत ही प्यारा और ट्रेंडी लगता है.
  • इनाया: इस नाम का अर्थ है 'ईश्वर की कृपा' या 'देखभाल करने वाली'. बोलने में यह नाम बेहद सॉफ्ट और प्यारा है.
  • अनाया: इस नाम का अर्थ है 'असीम' या 'जिसकी कोई सीमा न हो'. यह एक बहुत ही पॉपुलर नाम है.
  • अमीरा : इस खूबसूरत नाम का अर्थ 'राजकुमारी' या 'समृद्ध' होता है. यह बोलने में बेहद आसान और सुनने में काफी मॉडर्न लगता है.
  • अद्विका: इस नाम का अर्थ होता है 'अनोखी' या 'जिसके जैसा कोई दूसरा न हो'.
  • अविरा: इस नाम का अर्थ 'साहसी', 'निडर' और 'मजबूत' होता है.
  • अहना: इस नाम का अर्थ होता है 'सुबह की पहली किरण'. यह नाम जीवन में नई रोशनी का प्रतीक है.
  • अविका: इस नाम का अर्थ 'हीरे जैसी चमकदार' या 'सूरज की किरण' होता है.
  • कायरा: इस नाम का अर्थ होता है 'शांत', 'अद्वितीय' और 'सुंदर'.
  • कियारा: आज के समय का यह सुपरहिट नाम है, जिसका अर्थ 'चमकदार', 'रोशन' या 'सुंदर' होता है.
  • माहिरा: इस नाम का अर्थ होता है 'निपुण', 'चतुर' या 'होशियार'.
  • मानवी: इस नाम का अर्थ 'गुणों से भरपूर' या 'मानवता' होता है.
  • मन्नत: इस नाम का सीधा और प्यारा सा अर्थ 'प्रार्थना' या 'दुआ' होता है.
  • निविशा: इस नए नाम का अर्थ 'शांति' या 'सच्ची खुशी' होता है.
  • नियारा: इस नाम का अर्थ 'चमक' या 'बेहद सुंदर' होता है.
  • तराना: इस नाम का अर्थ 'संगीत' या 'मधुर धुन' होता है.
  • तियाना: इस नाम का अर्थ 'राजकुमारी' या 'परी' होता है.
  • तनिशा: इस नाम का अर्थ 'महत्वाकांक्षा' या 'खुशी' होता है.
  • दिशिता: इस नाम का अर्थ 'सही दिशा दिखाने वाली' या 'सफल' होता है.
  • परिशा: इस नाम का अर्थ होता है 'परी जैसी सुंदर' या 'देवदूत'.
  • रिधिमा: इस नाम का अर्थ 'प्यार से भरी' या 'वसंत ऋतु' होता है.
  • रियाना: इस नाम का अर्थ 'रानी' या 'पवित्र' होता है.
  • विहाना: इस नाम का सुंदर अर्थ 'सुबह की शुरुआत' या 'भोर' होता है.
  • वृंधाली: यह नाम तुलसी के पवित्र पौधे से जुड़ा है, जिसका अर्थ 'पवित्र' होता है.
  • शिवार्या या शिवन्या: इस नाम का अर्थ 'भगवान शिव का अंश' या 'पवित्र' होता है.
  • शारन्या: इस नाम का अर्थ 'शरण देने वाली' या 'देवी दुर्गा' होता है.
  • साइरा: इस नाम का अर्थ 'राजकुमारी' या 'स्वतंत्र चिड़िया' होता है.
  • सियारा: इस नाम का अर्थ 'सज्जन', 'निर्मल' या 'पवित्र' होता है.
  • हंसिका: इस नाम का अर्थ 'सुंदर हंस' या 'देवी सरस्वती' होता है.
  • भाविका: इस नाम का अर्थ होता है 'अच्छी भावना वाली', 'भावुक' या 'दयालु'.

ये भी पढ़ें: बेटी के जन्म से घर में बढ़ गई हैं खुशियां? अपनी लाडली के लिए यहां से चुनें 30 बेहद क्यूट और यूनिक नाम

ये भी पढ़ें: बेटे के लिए ढूंढ रहे हैं शॉर्ट, मॉडर्न और स्टाइलिश नाम? यहां मिलेंगे 30 सबसे खूबसूरत ऑप्शन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >