स्कूल में शायद ही किसी और बच्चे का होगा ऐसा नाम, यहां देखें 30 सबसे रेयर नाम और उनके खास अर्थ

Rare Baby Boy Names: अगर आप अपने बेटे के लिए सबसे अलग, मॉडर्न और मीनिंगफुल नाम की तलाश में हैं, तो यह लिस्ट आपके बहुत काम आने वाली है. यहां आपको ऐसे रेयर बेबी बॉय नेम्स मिलेंगे, जिन्हें आपने शायद ही पहले सुना हो. साथ ही हर नाम का खूबसूरत अर्थ भी जानेंगे, ताकि अपने लाडले के लिए सबसे खास नाम चुनना आसान हो जाए.

Rare Baby Boy Names: घर में जब बेटे का जन्म होता है तो पूरे परिवार में एक उत्सव सा माहौल बन जाता है. इस नन्ही सी जान के आने की खुशी के साथ ही माता पिता पर एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी भी आती है, जो अपने लाडले के लिए एक सबसे बेहतरीन नाम चुनने की होती है. नाम सिर्फ एक पहचान भर नहीं होता, बल्कि यह बच्चे के पूरे पर्सनालिटी का भी आइना होता है. आज के समय में माता पिता अपने बच्चों के लिए वही पुराने और घिसे पिटे नाम बिल्कुल नहीं चाहते. वे एक ऐसा नाम तलाशते हैं जो बोलने में छोटा और मॉडर्न हो, लेकिन उसका अर्थ बहुत गहरा और स्पेशल हो. अगर आपके घर भी एक प्यारे से बेटे ने जन्म लिया है, तो यह आर्टिकल आपके बहुत काम आने वाला है. आज हम आपके बेटे के लिए कुछ ऐसे यूनिक और रेयर नामों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें आपने शायद ही कभी सुना होगा. ये सभी नाम इसलिए भी खास हैं क्योंकि जब आपका बच्चा स्कूल या क्लास में कदम रखेगा, तो इस तरह के नाम शायद ही किसी और के सुनने को मिलेंगे. अगर आप भी अपने लाडले के लिए घिसे पिते नामों से हटकर कुछ ऐसा ढूँढ रहे हैं जो एकदम नया और मीनिंगफुल हो, तो यह लिस्ट खास आपके लिए ही बनाई गई है. तो चलिए, एक नजर डालते हैं इस लिस्ट पर और साथ ही जानते हैं इन खूबसूरत नामों के अर्थ.

आपके बेटे के लिए बिल्कुल रेयर और नए नाम

  1. अयांश: इस नाम का अर्थ होता है सूर्य की पहली किरण या ईश्वर का अंश.
  2. इवांश: इस नाम का अर्थ होता है भगवान का दिया हुआ सुंदर उपहार.
  3. वियान: इस नाम का अर्थ होता है जीवन और एनर्जी से भरा हुआ.
  4. अद्विक: इस नाम का सिंपल अर्थ होता है अद्वितीय या जिसके जैसा कोई दूसरा न हो.
  5. कयान: इस नाम का अर्थ होता है राजा या एक महान पर्सनालिटी.
  6. किआन: इस नाम का अर्थ होता है ईश्वर की कृपा या राजा.
  7. जायन: इस नाम का अर्थ होता है सुंदर, आकर्षक और चमकदार.
  8. अयान: इस नाम का अर्थ होता है भाग्यशाली या ईश्वर का उपहार.
  9. रयान: इस नाम का अर्थ होता है स्वर्ग का एक दरवाजा या बेहद सुंदर.
  10. युवान: इस नाम का अर्थ होता है युवा, स्वस्थ और यह भगवान शिव का भी एक नाम है.
  11. ऋध्विक: इस नाम का अर्थ होता है पवित्र, और यह भगवान शिव से जुड़ा नाम है.
  12. दर्श: यह भगवान कृष्ण का एक सुंदर नाम है जिसका अर्थ होता है दृष्टि या देखने योग्य होता है.
  13. निवान: इस नाम का अर्थ होता है अत्यंत पवित्र या मोक्ष प्राप्त करने वाला.
  14. अद्विकेश: इस नाम का अर्थ होता है अद्वितीय ईश्वर या जिनका कोई मुकाबला न कर सके.
  15. विरोहन: इस नाम का अर्थ होता है ऊपर उठना, विकास या निरंतर तरक्की करना.
  16. वेदार्थ: इस नाम का सुंदर और गहरा अर्थ है वेदों का सार या परम सत्य.
  17. चित्राक्ष: इस नाम का अर्थ होता है सुंदर और अट्रैक्टिव आंखों वाला.
  18. तारुष: इस नाम का अर्थ होता है विजेता या कठिनाइयों को पार करने वाला.
  19. मोक्षित: इस नाम का अर्थ होता है जिसे मोक्ष या स्वतंत्रता मिली हो.
  20. त्वेषिन: इस यूनिक नाम का अर्थ होता है मजबूत, एनर्जेटिक और निडर पर्सनालिटी.
  21. विहान: इस नाम का अर्थ होता है नई सुबह या भोर का पहला प्रकाश.
  22. आहान: इस नाम का अर्थ होता है सुबह की पहली किरण या भोर.
  23. नीरव: इस नाम का अर्थ होता है शांत या जहां पर कोई शोर न हो.
  24. ऋजुल: इस नाम का अर्थ होता है सीधा-साधा, सच्चा और निष्कपट.
  25. उद्भव: इस नाम का अर्थ होता है उत्पत्ति, शुरुआत या सृजन.
  26. भव्यांश: इस नाम का अर्थ होता है विशालता या ब्रह्मांड का एक सुंदर भाग.
  27. तक्षिल: इस नाम का अर्थ होता है मजबूत चरित्र वाला या कुशल कारीगर.
  28. कबीर: इस नाम का अर्थ होता है महान या उच्च। यह एक प्रसिद्ध संत का नाम भी है.
  29. रियांश: इस नाम का अर्थ होता है सूरज की पहली किरण या भगवान विष्णु का अंश.
  30. देवराज: इस नाम का अर्थ होता है देवों के राजा यानी कि इंद्रदेव.

ये भी पढ़ें: घर के नन्हें चिराग के लिए चुनें सूर्य की तरह तेजस्वी और शक्तिशाली नाम, हर नाम का अर्थ भी है बेहद खास

ये भी पढ़ें: जुड़वा बेटों के लिए 30 ऐसे रॉयल नाम, जो हर किसी को आएंगे पसंद, सुनने में मॉडर्न और अर्थ भी हैं बेहद खास



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >