बेटे के लिए चाहिए सबसे हटकर नाम? ये 30 मॉडर्न और यूनिक नाम देखकर खत्म हो जाएगी आपकी तलाश

Baby Boy Names: अगर आपके घर भी नन्हे राजकुमार ने जन्म लिया है और आप उसके लिए एक प्यारा, मॉडर्न और यूनिक नाम ढूंढ रहे हैं, तो यह लिस्ट आपके काम की हो सकती है. यहां आपको ऐसे खूबसूरत नाम मिलेंगे, जिन्हें सुनते ही हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी और नाम चुनने की आपकी तलाश भी थोड़ी आसान हो जाएगी.

Baby Boy Names: घर पर जब एक नन्हे से राजकुमार का जन्म होता है, तो उसकी एक छोटी सी मुस्कान भी परिवार के हर एक सदस्य का दिल जीत लेती है. हर माता-पिता की यही चाहत होती है कि वे अपने बच्चे को दुनिया की बेहतरीन से बेहतरीन चीजें दें, और इसकी शुरुआत उसके नाम से ही होती है. एक समय हुआ करता था जब पैरेंट्स अपने बच्चे के लिए सीधे-सादे ट्रेडिशनल नामों को चुनते थे. लेकिन जब बात आती है आज के दौर की, तो उन्हें एक ऐसे नाम की तलाश रहती है जो सिर्फ सुनने में कूल और यूनिक न हो, बल्कि उसका जो अर्थ निकले वह भी बहुत ही गहरा और खूबसूरत हो. एक ऐसा नाम जिसे सुनते ही दोस्त और रिश्तेदार तारीफ किए बिना रह न पाएं.

अगर आपके घर पर भी एक राजकुमार का जन्म हुआ है और आप उसके लिए एक ऐसे ही नाम की तलाश कर रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम का है. इसमें हम आपके बेटे के लिए कुछ ऐसे नामों के ऑप्शंस लेकर आए हैं, जो आपकी इस तलाश को खत्म करने में बहुत मदद करेंगे. तो चलिए, लेटेस्ट, मॉडर्न और मीनिंगफुल नामों की इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर और साथ ही जानते हैं इनके खूबसूरत अर्थ.

आपके बेटे के लिए मॉडर्न और बेहद यूनिक नाम

  • अयांशू: इस नाम का अर्थ होता है सूरज का एक अंश या उसकी पहली चमक.
  • इहान: इस नाम का अर्थ होता है नई शुरुआत, उम्मीद या सुबह का पहला प्रकाश.
  • त्विषम: इस नाम का अर्थ होता है जो बहुत प्रतापी, निडर और चमकदार हो.
  • इजान: इस नाम का अर्थ होता है आज्ञाकारी, ईश्वर का दिया हुआ सुंदर उपहार.
  • निश्यंक: इस नाम का अर्थ होता है जिसे किसी बात का डर न हो, यानी एकदम निडर.
  • रिहान: इस नाम का अर्थ होता है मीठी खुशबू वाला एक पौधा या शाही राजा.
  • ओहान: इस नाम का अर्थ होता है ईश्वर की खास कृपा या दया.
  • यविश: इस नाम का अर्थ होता है जो हमेशा जवान, एनर्जेटिक और तरोताजा रहे.
  • किआन: इस नाम का अर्थ होता है राजा या ईश्वर का आशीर्वाद.
  • अयाश: इस नाम का अर्थ होता है जीवन को खुलकर और खुशी से जीने वाला व्यक्ति.
  • आरुष: इस नाम का अर्थ होता है सूरज की सबसे पहली और ठंडी किरण.
  • जियाश: इस नाम का अर्थ होता है जो बहुत प्रसिद्ध, सम्मानित और गुणी हो.
  • तक्ष: इस नाम का अर्थ होता है मजबूत पर्सनालिटी, गरुड़ पक्षी का एक पौराणिक नाम.
  • अन्वित: इस नाम का अर्थ होता है जो सबको साथ लेकर चले, एक सच्चा दोस्त.
  • इराज: इस नाम का अर्थ होता है पवन देव (हवा) से जुड़ा हुआ एक यूनिक नाम.
  • अद्वैत: इस नाम का अर्थ होता है एकदम यूनिक, जिसके जैसा दुनिया में कोई दूसरा न हो.
  • मिश्विक: इस नाम का अर्थ होता है जो अपनी मीठी बातों से सबका प्यारा बन जाए.
  • वियोम: इस नाम का अर्थ होता है अनंत आकाश या अंतरिक्ष.
  • अयांक: इस नाम का अर्थ होता है कोई ऐसा जो चंद्रमा की तरह सुंदर और शांत स्वभाव वाला हो.
  • एधान: इस नाम का अर्थ होता है अग्नि की तरह तेज और एनर्जी से भरा हुआ.
  • रुद्रांश: इस नाम का अर्थ होता है भगवान शिव का अंश.
  • शर्विन: यह भगवान शिव से प्रेरित एक नाम है जिसका अर्थ होता है सब पर विजय प्राप्त करने वाला.
  • कयांश: इस नाम का अर्थ होता है कोई ऐसा जिसके पास बहुत अच्छी योग्यता और हुनर हो.
  • अनय: यह भगवान गणेश का एक सुंदर नाम है जिसका अर्थ है स्वतंत्र व्यक्ति.
  • त्विक: इस नाम का अर्थ होता है जो बहुत ही सुंदर, पवित्र और शुद्ध हो.
  • वेदांत: इस नाम का अर्थ होता है वेदों का परम ज्ञान रखने वाला.
  • विरांश: इस नाम का अर्थ होता है जो बहुत बहादुर, साहसी और शक्तिशाली हो.
  • ऋत्विक: इस नाम का अर्थ होता है ज्ञान प्राप्त करने वाला या पुजारी.
  • यज्विन: इस नाम का अर्थ होता है पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों को मानने वाला.
  • अयान: इस नाम का अर्थ होता है भाग्यशाली व्यक्ति या ईश्वर की तरफ जाने वाला रास्ता.

ये भी पढ़ें: अगस्त के महीने में हुआ है बेटे का जन्म? उसके लिए ये 30 खूबसूरत और मीनिंगफुल नाम कर लें शॉर्टलिस्ट

ये भी पढ़ें: बेटे के लिए ढूंढ रहे हैं शॉर्ट, मॉडर्न और स्टाइलिश नाम? यहां मिलेंगे 30 सबसे खूबसूरत ऑप्शन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >