बेटे के लिए 'अ' अक्षर से ढूंढ रहे हैं मॉडर्न नाम? देखें 30 ट्रेंडी और यूनिक नामों की लिस्ट, अर्थ के साथ

Baby Boy Names: अगर आपके घर में भी नन्हे बेटे ने जन्म लिया है और आप उसके लिए एक प्यारा सा नाम ढूंढ रहे हैं, तो 'अ' अक्षर से शुरू होने वाले ये नाम आपको जरूर पसंद आएंगे. इस लिस्ट में आपको बेटे के लिए कई छोटे, प्यारे और नए जमाने के नाम मिल जाएंगे, जिनके अर्थ भी बेहद सुंदर हैं.

Baby Boy Names: घर में जब एक बेटे का जन्म होता है, तो माता-पिता के साथ ही पूरा परिवार भी खुशियों से भर जाता है. बच्चे के आते ही ऐसा लगता है मानो हर तरफ रौनक सी आ गई है. परिवार का हर एक सदस्य इस बच्चे का ख्याल रखने लगता है ताकि इसे किसी भी तरह की कोई तकलीफ या फिर परेशानी से न गुजरना पड़े. घर पर बेटे का जन्म होते ही सभी पर कई तरह की जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं. इन्हीं जिम्मेदारियों में से एक जिम्मेदारी इसके लिए एक प्यारा सा नाम चुनना भी होता है. हमारे समाज में बच्चे के नाम को बहुत ही महत्वपूर्ण बताया गया है. ऐसा माना जाता है कि आप अपने बच्चे का जो भी नाम रखते हैं, उसका असर उसकी सोच और उसके स्वभाव पर भी पड़ता है.

अगर आपके घर पर भी एक बेटे का जन्म हुआ है और आप उसके लिए 'अ' अक्षर से शुरू होने वाला एक नाम तलाश रहे हैं, तो आज की यह आर्टिकल आपके काम की होने वाली है. आज हम आपके लिए 'अ' अक्षर से शुरू होने वाले 30 बेहद ही प्यारे और नए नामों की लिस्ट लेकर आए हैं. तो चलिए इन नामों पर डालते हैं एक नजर और साथ ही जानते हैं इनके सुंदर अर्थ.

baby boy names with A

आपके बेटे के लिए 'अ' अक्षर से शॉर्ट और नए जमाने के नाम

  • अयांश: इस नाम का अर्थ होता है माता-पिता का हिस्सा या सूरज की पहली किरण.
  • अद्विक: इस नाम का अर्थ होता है सबसे अलग या जिसके जैसा कोई दूसरा न हो.
  • अथर्व: यह भगवान गणेश का नाम है और हमारे एक वेद का नाम भी है.
  • अहान: इस नाम का अर्थ होता है सुबह की पहली किरण.
  • आरव: इस नाम का अर्थ होता है शांति या मीठी आवाज.
  • अंश: इस नाम का अर्थ होता है छोटा हिस्सा या भाग.
  • अग्निव: इस नाम का अर्थ होता है आग की तरह तेज और चमकदार.
  • अद्वैत: इस नाम का अर्थ होता है जो बिल्कुल अनोखा हो. यह भगवान विष्णु का भी नाम है.
  • अयाज: इस नाम का अर्थ होता है इज्जतदार या जिसका सब आदर करें.
  • अर्नव: इस नाम का अर्थ होता है बड़ा समुद्र या सागर होता है.
  • अयांशुक: इस नाम का अर्थ होता है सूरज की रोशनी.
  • अभिमन्यु: महाभारत के एक बहुत ही बहादुर और महान योद्धा का नामl
  • अनंत: इस नाम का अर्थ होता है जिसका कभी अंत न हो. यह भगवान शिव का नाम है.
  • अरिहंत: इस नाम का अर्थ होता है जो अपनी बुराइयों और दुश्मनों को हरा दे.
  • अक्षज: इस नाम का अर्थ होता है ज्ञान या बिजली. यह भगवान विष्णु का एक नाम है.
  • अनुराग: इस नाम का अर्थ होता है सच्चा प्यार या स्नेह.
  • अभय: इस नाम का अर्थ होता है निडर या जिसे किसी चीज का डर न हो.
  • आदित्य: इस नाम का अर्थ होता है सूरज भगवान.
  • अनिरुद्ध: इस नाम का अर्थ होता है जिसे कोई रोक न सके. यह भगवान कृष्ण के परिवार से जुड़ा नाम है.
  • अमर: इस नाम का अर्थ होता है जो हमेशा याद रहे या जो कभी न मरे.
  • अखिल: इस नाम का अर्थ होता है पूरा या सब कुछ.
  • अंगद: रामायण का एक प्रसिद्ध नाम, जिसका अर्थ है मजबूत और सफल.
  • अविरल: इस नाम का अर्थ होता है जो बिना रुके लगातार आगे बढ़ता रहे.
  • अमल: इस नाम का अर्थ होता है साफ, पवित्र या उम्मीद.
  • अयान: इस नाम का अर्थ होता है भगवान का दिया हुआ तोहफा या अच्छा भाग्य.
  • अतुल: इस नाम का अर्थ होता है जिसकी बराबरी कोई न कर सके.
  • अनुज: इस नाम का अर्थ होता है छोटा भाई.
  • अर्पित: इस नाम का अर्थ होता है प्यार से कुछ देना या समर्पित करना.
  • अभिनव: इस नाम का अर्थ होता है कुछ नया या आधुनिक.
  • अरिजीत: इस नाम का अर्थ होता है जो हर मुश्किल को जीत ले.

ये भी पढ़ें: मम्मी-पापा की पहली पसंद बन रहे हैं ये शॉर्ट और मॉडर्न नाम, बेटे का जन्म हुआ है तो जरूर देखें लिस्ट

ये भी पढ़ें: राखी के दिन जन्मी बेटी का नाम रखने में हो रही है उलझन? ये 20 नाम कर देंगे आपकी तलाश आसान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >