26 अगस्त का इतिहास: भारत रत्न से सम्मानित मदर टेरेसा का जन्मदिन आज

26 अगस्त का इतिहास: देश दुनिया के इतिहास में 26 अगस्त की तारीख पर दर्ज प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा जानें.

26 अगस्त का इतिहास: बीसवीं सदी में जन्म लेने वाले लोगों को सदा इस बात का गुरूर रहेगा कि उन्होंने उस दौर में सांस ली है, जिसमें मदर टेरेसा जैसी महान विभूति इस दुनिया में थीं. 26 अगस्त, 1910 की तारीख इतिहास में भारत रत्न मदर टेरेसा के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है. देश-दुनिया के इतिहास में 26 अगस्त की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है:-

Also Read: 25 अगस्त का इतिहास: जानें आज के दिन देश-दुनिया के इतिहास में घटित हुई महत्वपूर्ण घटनाएं
इतिहास में 26 अगस्त की तारीख में दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

1303 : अलाउद्दीन खिलजी ने चित्तौड़गढ़ पर कब्जा किया. 1541 : तुर्की के सुल्तान सुलेमान ने बुडा और हंगरी को अपने कब्जे में लिया.

1910 : भारत रत्न से सम्मानित मदर टेरेसा का जन्म.

1914 : बंगाल के क्रांतिकारियों ने कलकत्ता में ब्रिटिश बेड़े पर हमला कर 50 माउजर पिस्तौल और 46 हजार गोलियां लूटी. 1982 : नासा ने टेलीसेट-एफ का प्रक्षेपण किया.

1988 : म्यांमा की अहिंसावादी नेता आंग सान सू ची मोर्चा लेकर रंगून पहुंचीं.

2002 : दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग शहर में दस दिवसीय पृथ्वी सम्मेलन शुरू.

2007 : पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर अमेरिकी नेतृत्व वाली सेना ने 12 तालिबानियों को मार गिराया.

2015 : अमेरिका के वर्जीनिया में दो पत्रकारों की गोली मारकर हत्या.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >