Todays History, 10 फरवरी का इतिहास: आज ही के दिन भारत में लोकतंत्र की स्थापना का हुआ था शंखनाद

Todays History, 10 फरवरी का इतिहास: इतिहास के पन्‍नों में 25 जून के नाम कई महत्‍वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं. आज ही के दिन देश में लोकतंत्र की स्थापना का शंखनाद किया.

नयी दिल्ली, नौ फरवरी (भाषा) दुनिया का सबसे विशाल लोकतंत्र होने का दर्जा रखने वाले भारत के नागरिक हर पांच साल में वोट के जरिए अपनी पसंद की सरकार चुनते हैं, लेकिन लोकतंत्र का रास्ता चुनने वाले देश के सामने 1952 में लोकसभा का पहला चुनाव एक बड़ी चुनौती था. पंडित जवाहरलाल नेहरू 1947 में आजादी के बाद से ही देश की अंतरिम सरकार का नेतृत्व कर रहे थे. दस फरवरी 1952 का दिन देश के लोकतांत्रिक इतिहास का सबसे बड़ा दिन था, जब पं. नेहरू के नेतृत्व में कांग्रेस ने लोकसभा की 489 में से 249 सीट पर विजय हासिल कर बहुमत प्राप्त कर लिया था. अभी 133 सीट के नतीजे आने बाकी थे.

इन चुनावों को भारत में लोकतंत्र की स्थापना की दिशा में एक बड़ी सफलता के तौर पर देखा गया.

देश-दुनिया के इतिहास में 10 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

काशी विद्यापीठ का उद्घाटन किया

1818 : अंग्रेजों की सेना और मराठा सेना के बीच रामपुर में तीसरा और अंतिम युद्ध लड़ा गया.

1921 : महात्मा गांधी ने काशी विद्यापीठ का उद्घाटन किया.

1921 : ड्यूक ऑफ कनॉट ने इंडिया गेट की आधारशिला रखी.

देश में लोकतंत्र की स्थापना का शंखनाद 

1952 : आजादी के बाद पहले लोकसभा चुनाव में पंडित जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर देश में लोकतंत्र की स्थापना का शंखनाद किया.

1990 : बृहस्पति की ओर जाते हुए अंतरिक्ष यान गैलीलियो शुक्र ग्रह के सामने से गुजरा.

1996 : शतरंज को दिमाग का खेल माना जाता है और आईबीएम ने शतरंज खेलने वाला कंप्यूटर ‘डीप ब्लू’ बनाया. इंसानी दिमाग को चुनौती देने के लिए शतरंज के विश्व चैंपियन गैरी कास्पारोव और डीप ब्लू के बीच मुकाबला आयोजित किया गया, जिसे कास्पारोव ने 4-2 से जीत लिया. यह अलग बात है कि अगले वर्ष डीप ब्लू इस मुकाबले में विजयी रहा.

इलाहाबाद में कुंभ मेले के दौरान भगदड़

2005 : ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स और लंबे समय से उनकी मित्र कैमिला पार्कर के विवाह की तारीख की घोषणा की गई.

2009 : प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न प्रदान किया गया. उन्हें नवंबर, 2008 में भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की गई थी.

2010 : पाकिस्तान में पेशावर के नजदीक खैबर दर्रा इलाके में पुलिस अधिकारियों के काफिले पर आत्मघाती हमला. राहत और बचाव के लिए पहुंचे दल को भी निशाना बनाया गया. इस दौरान 13 पुलिस अधिकारियों सहित कुल 17 लोगों की मौत हुई.

2013 : इलाहाबाद में कुंभ मेले के दौरान भगदड़ मचने से 36 लोगों की मौत, 39 अन्य घायल.

इनपुटः भाषा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >