Uric Acid: यूरिक एसिड क्या है, जानिए इसके लक्षण, कारण और घरेलू उपचार

Uric Acid: यूरिक एसिड की समस्या आज के समय में बहुत तेजी के साथ बढ़ रही है.आइए जानते हैं यूरिक एसिड क्या है, कारण, लक्षण और उपाय.

Uric Acid: यूरिक एसिड की समस्या आज के समय में बहुत तेजी के साथ बढ़ रही है. 30 साल के बाद लोगों को जोड़ों में दर्द, उठने और बैठने में दिक्कत के साथ-साथ गठिया जैसी समस्‍या बनी रहती है. अगर आपके साथ ही ऐसा कुछ हो रहा है तो तुंरत डॉक्‍टर्स के पास जाएं और यूरिक एसिड टेस्ट कराएं. आइए जानते हैं यूरिक एसिड क्या है, कारण, लक्षण और उपाय.

यूरिक एसिड क्या है?

यूरिक एसिड रक्त में पाया जाता है. यह शरीर की कोशिकाएं और जो हम लोग खाते हैं उन चीजों से बनता है. जब किसी कारण से किडनी की फिल्टर क्षमता कम हो जाती है तो यह यूरिया यूरिक एसिड में बदल जाता है और हड्डियों के बीच में जमा हो जाता है. अगर यूरिक एसिड शरीर में बनता है तो हाइपरयुरिसीमिया नामक स्थिति को यह पैदा कर सकती है. जिसके कारण शरीर के अलग-अलग हिस्सों और अंगों में इसका नुकसान देखने को मिल सकता है.

यूरिक एसिड होने का कारण

अगर आप सोच रहे हैं कि यूरिक एसिड होने का कारण क्या है तो बता दें इसका कारण हमारे खराब लाइफस्टाइल, बाहर का खराब खान पान, पानी कम पीना और कैलोरी से भरपूर खाने का अधिक से अधिक सेवन करना आदि है. क्योंकि इससे ही हमारे शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है और शरीर में एक गंदगी की तरह जमा हो जाती है.

Also Read: Home Remedy for Piles Treatment: सालों पुरानी बवासीर से हैं परेशान तो करें ये घरेलू इलाज
यूरिक एसिड के लक्षण

बात करें यूरिक एसिड के लक्षण की तो बता दें जोड़ों में दर्द के साथ-साथ सूजन और इसके आसपास की त्वचा का रंग बदलना. पीठ के दोनों ओर दर्द होना, बार-बार पेशाब आना, मूत्र में रक्त आना या फिर असामान्य गंध, बार-बार उलटी और बेचैनी होना आदि है.

Also Read: Healthy Drinks For Anaemia: शरीर में है खून की कमी तो आज से ही सेवन करना शुरू कर दें ये 4 जूस
यूरिक एसिड कम करने का घरेलू उपाय

बताते चलें कि अगर किसी व्यक्ति को यूरिक एसिड है और वह घर पर ही इसे कम करना चाहता है तो सेब का सिरका, नींबू का रस और बेकिंग सोडा एक गिलास पानी में आधा चम्मच मिलाकर रोजाना पीना शुरू कर दें. ऐसा करने से किडनी यूरिक एसिड को आसानी से फिल्टर कर देती है.

Also Read: Homemade Drinks For Weight Loss: वजन कम करने के लिए आज से ही पीना शुरू कर दें ये 4 जूस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >