No Smoking Day 2023: छोड़ना चाहते हैं धूम्रपान की लत, तो आज नो स्मोकिंग डे पर अपनाएं ये टिप्स

No Smoking Day 2023, How to quit Smoking: आज 8 मार्च को नो स्मोकिंग डे मनाया जा रहा है. यह दिन मूल रूप से यूनाइटेड किंगडम (यूके) द्वारा मनाया जाता है, लेकिन अब यह पूरे विश्व में मनाया जाता है. अगर आप धूम्रपान करने की लत (tips to quit smoking) को छोड़ना चाहते हैं, तो इन टिप्स को जरूर अपनाएं.

No Smoking Day 2023, How to quit Smoking: धूम्रपान के माध्यम से तम्बाकू सेवन के हानिकारक स्वास्थ्य प्रभावों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए हर साल मार्च के दूसरे बुधवार को धूम्रपान निषेध दिवस मनाया जाता है. नो स्मोकिंग डे मूल रूप से यूनाइटेड किंगडम (यूके) द्वारा मनाया जाता है, लेकिन अब यह पूरे विश्व में मनाया जाता है. दुनिया भर के लोगों को धूम्रपान छोड़ने के लिए प्रोत्साहित करने और तम्बाकू सेवन के हानिकारक स्वास्थ्य प्रभावों से खुद को बचाने के उद्देश्य से 1984 से धूम्रपान निषेध दिवस मनाया जा रहा है.

मार्च के दूसरे बुधवार को मनाया जाता है धूम्रपान निषेध दिव

जैसा कि मार्च के दूसरे बुधवार को धूम्रपान निषेध दिवस मनाया जाता है, धूम्रपान के हानिकारक स्वास्थ्य प्रभावों और धूम्रपान छोड़ने के कई लाभों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए बुधवार 8 मार्च 2023 को धूम्रपान निषेध दिवस 2023 मनाया जाएगा.

No Smoking Day 2023:धूम्रपान निषेध दिवस  का महत्व

1920 के बाद स्मोकिंग करने के दुष्प्रभावों के बारे में खूब जोरों से जानकारी दी गई. क्योंकि, सिगरेट-बीड़ी-तंबाकू के सेवन को कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों का कारण पाया गया. तभी से लोगों को धूम्रपान के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए ‘नो स्मोकिंग डे’ मनाने का फैसला लिया गया.

How to quit Smoking: धूम्रपान की लत कैसे छोड़ें?

अगर आप धूम्रपान करने की लत (tips to quit smoking) को छोड़ना चाहते हैं, तो इन टिप्स को जरूर अपनाएं.

  • धूम्रपान छोड़ने के अपने कारणों की लिस्ट बनाएं और उन्हें रोजाना याद करें.

  • लोगों को बताएं कि आप स्मोकिंग छोड़ रहे हैं, जिससे वह आपको इसे करने से रोकेंगे.

  • स्मोकिंग करने वाले लोगों से थोड़े समय के लिए दूरी बना लें.

  • निकोटीन रिप्लेसमेंट थेरेपी और नॉन-निकोटीन दवाओं का इस्तेमाल करें.

  • धूम्रपान की इच्छा को दूर करने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करें.

  • जब भी स्मोकिंग करने का मन करे, तो खूब सारा पानी पीएं और खुद को व्यस्त कर लें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >