Navratri 2022: नवरात्रि व्रत में खाएं ये चीजें, ऐसे कम होगा वजन, पेट भी भरा रहेगा

Navratri 2022, Weight Loss Tips: नवरात्रि में अगर आप व्रत रखते हैं तो आप पर मां की कृपा तो बरसेगी ही साथ ही इस मौके पर आप अपना वजन भी कम कर सकते हैं. अगर आप वेट लॉस को ध्यान में रखते हुए उपवास कर रहे हैं तो ऐसा भोजन खाना चाहिए जिससे पेट भी भर जाए और वजन भी कम होने लगे.

Navratri 2022, Weight Loss Tips: 26 सितंबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआक हो चुकी हैं और ये 4 अक्तूबर तक चलेंगे.व्रत में अगर आप घर पर रह रहे है, तो आप अपने खानपान का ध्यान रख सकते है. नवरात्रि में अगर आप व्रत रखते हैं तो आप पर मां की कृपा तो बरसेगी ही साथ ही इस मौके पर आप अपना वजन भी कम कर सकते हैं. अगर आप सोच रहे हैं कि हम आपको भूखे रहकर वजन कम करने के बारे में बताएंगे, ते ऐसा नहीं है अक्सर लोग व्रत में कुट्टू की पूरी, पराठे, पकौड़े और फ्राई आलू जैसी चीजें खाते हैं. अगर आप वेट लॉस को ध्यान में रखते हुए उपवास कर रहे हैं तो ऐसा भोजन खाना चाहिए जिससे पेट भी भर जाए और वजन भी कम होने लगे.

ड्राई फ्रूटस

व्रत में आपको ड्राई फ्रूट्स खाना चाहिए. मेवा खाने से शरीर को गुड फैट मिलता है. आप अपनी पसंद के एक मुट्ठी नट्स जरूर खाएं. अगर आप नाश्ते में ड्राई फ्रूट्स खा रहे हैं तो इससे आपका एनर्जी मिलेगी और लंबे समय तक भूख भी नहीं लगेगी. ड्राई फ्रूट्स को भिगोकर भी खा सकती हैं.

दही

व्रत वाले दिन दही का सेवन करना चाहिए. दही खाने से पेट को डिटॉक्सीफाई करने में मदद मिलेती है. दही खाने से वजन कम होता है. इससे इम्‍यून सिस्‍टम भी मजबूत बनता है. दही से शरीर में कैल्शियम और प्रोटीन की पूर्ति होती है. वजन कम होता है.

कद्दू और लौकी

व्रत में आप कुट्टू या फिर सिंघाड़े के आटे से बनी रोटी खा सकते हैं. आप इन रोटियों को कद्दू या फिर लौकी की सब्जी से खा सकते हैं. इससे आपका पेट भी भर जाएगा और वजन भी कम होगा. आप हरी मिर्च और जीरा में इन सब्जियों को कुक कर सकते हैं. लौकी खाने से तेजी से वजन कम होता है.

मखाने

मखाने शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है. मखाने में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन होता है, जो शरीर को मजबूत बनाता है. मखाना खाने से पेट भरा हुआ रहता है. ट्रैवलिंग में आप मखाने को आसानी से कैरी भी कर सकते है. मखाने खाने से आपके शरीर को तुरंत ऊर्जा भी मिलेगी.

नारियल

व्रत में रोज नारियल पानी पिएं. इससे बॉडी हाइड्रेट रहेगी और शरीर को एनर्जी मिलेगी. आप चाहें तो कच्चा नारियल भी खा सकते हैं. कुट्टू का चीला बनाकर उसे नारियल की चटनी के साथ खा सकते हैं. नारियल में मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स से व्रत वाले दिन आप खुद को चार्ज रख पाते हैं. इसके अलावा खाने में डेयरी प्रोडक्ट जैसे पनीर को जरूर शामिल करें. इससे पेट भरा रहेगा और वजन भी कम होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >