Health Tips: भूलकर भी ये लोग न खाएं अंडे का पीला हिस्सा, सेहत के लिए हो सकता है हानिकारक

Health Tips: आज हम आपको कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अंडे का पीला हिस्सा कभी भी नहीं खाना चाहिए. चलिए जानते हैं विस्तार से.

Health Tips: अंडे को एक सुपरफूड की तरह जाना जाता है. इसमें आपको प्रोटीन तो मिलता ही है बल्कि इसके साथ ही कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स भी मिल जाते हैं. अगर आप एक पूरा अंडा खाते हैं तो इसमें आपको मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फाइट भी मिलता है. सिर्फ यही नहीं, एक अंडे में आपको आयरन, फॉस्फोरस, जिंक, कोलेस्ट्रॉल, सेलेनियम और कार्बोहाइड्रेट्स भी मिल जाते हैं. अंडा अपने आप में जितना फायदेमंद है उतना ही फायदेमंद इसका पीला वाला हिस्सा भी है. लेकिन, फिर भी कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें इसे न खाने की सलाह दी जाती है. आज इस आर्टिकल में हम आपको उन्हीं लोगों के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें अंडे का पीला हिस्सा खाने से बचना चाहिए.

दिल और कोलेस्ट्रॉल के मरीज

अंडे के पीले वाले हिस्से में कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है. रिसर्च के अनुसार एक अंडे के पीले वाले हिस्से में करीबन 186 मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल मौजूद होता है. जब कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ता है तो ऐसे में दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा भी बढ़ जाता है. अगर आपको हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर या फिर दिल से जुड़ी कोई समस्या है तो ऐसे में आपको अंडे के पीले हिस्से को खाने से बचना चाहिए.

हेल्थ से जुड़ी अन्य खबरें यहां पढ़ें

Also Read: Health Tips: आज ही अपने डायट से हटाएं ये सफेद चीजें, सेहत के लिए हैं बेहद हानिकारक

Also Read: Health Tips: इन बीमारियों में अमृत के समान काम करते हैं अमरूद के पत्ते, खाने से मिल सकता है फायदा

डायबिटीज के मरीज

कई रिसर्च से इस बात का खुलासा हुआ है कि अंडे के पीले हिस्से को खाने से ब्लड शुगर लेवल्स पर इसका असर पड़ सकता है. यहीं कारण है कि डायबिटीज के मरीजों को अंडे का पीला हिस्सा खाने से बचने की सलाह दी जाती है. हालांकि, इसपर अभी और खुलासा होना बाकी है लेकिन, शरीर में कोलेस्ट्रॉल और फैट के लेवल्स को कंट्रोल में रखने के लिए डायबिटीज के मरीजों को इसे खाने से बचना चाहिए.

किडनी के मरीज

जब आपको किडनी से जुड़ी कोई बीमारी होती है तो ऐसे में आपके शरीर के लिए प्रोटीन का इस्तेमाल सही तरीके से करना मुश्किल हो जाता है. अगर आपको किडनी से जुड़ी कोई बीमारी है तो ऐसे में आपको अंडे का सेवन नहीं करना चाहिए. अंडे का सेवन करने पर आपकी किडनी पर लोड बढ़ जाता है.

वेट लॉस कर रहे लोगों को

अगर आप वजन घटाने की जर्नी पर निकल पड़े हैं तो ऐसे में आपको अंडे के पीले हिस्से को खाने से मना किया जाता है. वजन घटाने के दौरान आपको अंडे के सफेद हिस्से को ही अपने डायट में शामिल करना चाहिए. अंडे के पीले हिस्से में सैचुरेटेड फैट पाया जाता है जिसकी वजह से वजन बढ़ने का खतरा और भी ज्यादा बढ़ जाता है.

Also Read: Health Tips: क्यों आपको हर दिन गर्म दूध के साथ खाना चाहिए दो खजूर? जानें फायदे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार हूं और पिछले 4 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. मैंने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है, जिसने मुझे खबरों को गहराई से समझने और उन्हें प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की समझ दी है. वर्तमान में मैं प्रभात खबर के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर राइटर के रूप में कार्यरत हूं. मुझे उन विषयों पर लिखना सबसे अधिक पसंद है, जो सीधे हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े होते हैं. मेरे लेखों में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन और हेयर केयर के साथ-साथ पेरेंटिंग और बच्चों के व्यवहार से जुड़ी उपयोगी जानकारियां पढ़ने को मिलेंगी. इसके अलावा, मैं बदलते मौसम के अनुसार आसान और हेल्दी रेसिपीज, घरेलू टिप्स, रिश्तों को बेहतर बनाने के तरीके, ट्रैवल से जुड़े सुझाव और वास्तु शास्त्र जैसे रोचक विषयों पर भी नियमित रूप से लिखता हूं. फिटनेस और अच्छी सेहत मेरे व्यक्तिगत जीवन का भी महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. मैं सिर्फ इन विषयों पर लिखता ही नहीं, बल्कि अपनी दैनिक दिनचर्या में भी स्वस्थ जीवनशैली और फिटनेस से जुड़े नियमों का पालन करता हूं. मेरा मानना है कि जब आप किसी चीज को स्वयं अनुभव करते हैं, तभी आप दूसरों तक उसकी सही और व्यावहारिक जानकारी पहुंचा सकते हैं. मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि मैं सरल, सहज और आम बोलचाल की हिंदी में लिखूं, ताकि हर पाठक मेरी बात को आसानी से समझ सके और अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए उसका फायदा उठा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >