Health Tips: बरसात के मौसम में दाल के सेवन में सावधानी बरतें, नहीं हो हो जायेंगे गैस, अपच से परेशान

Health Tips: बरसात के मौसम में हमें अपनी डाइट में उन चीजों को शामिल करना चाहिए, जो आसानी से पच जाये. इस मौसम में दालों के चुनाव में भी सावधानी बरतने की जरूरत होती है.

Health Tips: बरसात के मौसम में पेट से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं, क्योंकि इस समय हमारी पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है. ऐसे में हमें दालों के चुनाव को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है. इस मौसम में दाल खाने के बाद कई लोगों को गैस और अपच की समस्या से जूझना पड़ता है. ऐसे में मॉनसून में दालों का सही चुनाव बहुत जरूरी है. जानते हैं, मॉनसून के मौसम में किन दालों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए.

पीली मूंग दाल: मूंग दाल हल्की और आसानी से पचने वाली दाल है, यह पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाये रखती है. इसलिए यह दाल बरसात के मौसम के अनुकूल मानी जाती है. यह शरीर को प्रोटीन प्रदान करती है और संक्रमण से लड़ने में मददगार होती है. यदि आपको अपच और गैस की समस्या रहती है, तो यह दाल आपके लिए बहुत अच्छी है.

मसूर दाल: मसूर दाल की तासीर भले ही गर्म मानी जाती है, पर यह सुपाच्य होती है. इसे खाने के बाद पेट में भारीपन महसूस नहीं होता है. यह दाल एक तो जल्दी पकती है, दूसरे यह आसानी से पचती भी है. इस कारण न ही आपको अपच होती है, न ही गैस ही बनती है. पेट में भारीपन भी महसूस नहीं होता है.

अरहर की दाल: अरहर की दाल हालांकि भारी दाल मानी जाती है, पर यदि इसमें राई, जीरा और थोड़े से घी का तड़का लगा दिया जाये, तो यह आसानी पच जाती है. इस तरह आप बरसात में अरहर की डाल का सेवन कर सकते हैं. हालांकि यदि बरसात में आपको दाल पचने में समस्या आती है, तो इस दाल को विशेषकर रात में खाने से बचें.

इन दालों के सेवन से करें परहेज

राजमा: राजमा-चावल आपका कितना भी पसंदीदा भोजन क्यों न हो, पर बरसात में राजमा के सेवन से बचना चाहिए. यह दाल आसानी से नहीं पचती है. जिस कारण आपको गैस और बदहजमी की समस्या हो सकती है.

चना दाल: चना दाल भी भारी होती है, साथ ही यह अपच और गैस की समस्या भी बढ़ाती है. यह दाल कफ भी बढ़ाती है. ऐसे में बरसात में इसके सेवन से बचना चाहिए.

उड़द दाल: उड़द दाल सबसे भारी दाल मानी जाती है. बरसात के मौसम में इस दाल को खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इस मौसम में पाचन क्रिया थोड़ी सुस्त रहती है. ऐसे में इसे पचाना कठिन हो सकता है. बरसात में इस दाल का सेवन गैस, अपच और पेट दर्द की समस्या पैदा कर सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >