Health: गुणों की खान है फालसा, क्या आप जानते हैं इस छोटे से फल के चमत्कारी लाभ के बारे में?

गर्मियों में मिलने वाला फालसा अपने छोटे आकार के विपरीत अपने भीतर अनेक खूबियां समेटे हुए है. इसमें मौजूद तमाम पौष्टिक तत्व हमें स्वस्थ बनाये रखते हैं. जानते हैं इसके गुणों के बारे में…

Health: मौसम चाहे कोई भी, हर मौसम में कुछ ऐसे फल जरूर मिलते हैं, जिनका सेवन हमें अवश्य करना चाहिए. ऐसा इसलिए, क्योंकि मौसमी फलों का सेवन हमें मौसम जनित बीमारियों से बचाता है. गर्मी के दिनों का ऐसा ही एक फल है फालसा. यह फल देखने में अत्यंत छोटा होता है, पर इसके लाभ चमत्कारिक होते हैं. आइए जानते हैं इस फल के लाभ के बारे में.

पाचन तंत्र को देता है मजबूती

फालसा फाइबर से भरपूर होता है. इसका सेवन हमारे पाचन तंत्र को स्वस्थ और मजबूत बनाने में सहायता करता है. यह न केवल कब्ज से राहत दिलाता है, बल्कि पेट से जुड़े कई रोगों से बचाने में भी हमारी मदद करता है.

दिल की सेहत के लिए लाभकारी

फालसा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स हमारे दिल की सेहत को स्वस्थ बनाये रखने में मदद करते हैं. यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक होने के साथ ही दिल के रोगों से भी हमारा बचाव करता है.

वजन घटाने में करता है मदद

फालसा में फाइबर की मात्रा अधिक होने और कैलोरी की मात्रा कम होने से यह हमारे वजन को घटाने एवं उसे नियंत्रण में रखने में सहायता करता है. इसके सेवन से भूख नियंत्रण में रहती है.

रोग प्रतिरोधक क्षमता को बनाता है मजबूत

फालसा में मौजूद विटामिन सी व एंटीऑक्सीडेंट हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूती प्रदान करते हैं. रोग प्रतिरोधक क्षमता के मजबूत होने से हमारे शरीर रोगों से लड़ने के योग्य होता है, साथ ही हम कई तरह के संक्रमण से भी बचे रहते हैं.

हड्डियों को देता है मजबूती

इस फल में कैल्शियम और फॉस्फोसर की मात्रा भरपूर होती है, सो इसका सेवन हमारी हड्डियों को मजबूती देता है. इसका सेवन ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या से बचाने में मददगार साबित हो सकता है.

खून की कमी दूर करता है

इस फल में आयरन की काफी मात्रा होती है, ऐसे में इसके से सेवन खून की कमी को दूर करने में सहायता मिल सकती है.

स्किन को बनाता है ग्लोइंग

यदि आपके चेहरे पर मुहांसे व दाग-धब्बे हो गये हैं, तो फालसे का सेवन आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है. इसमें मौजूद विटामिन सी व एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को स्वस्थ व चमकदार भी बनाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aarti srivastava

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >