Monkeypox Virus: चाइना से आया एक और खतरनाक Monkey B Virus, कोरोना, स्मॉलपॉक्स से मिलते जुलते है इसके लक्षण

Monkeypox Virus, Symptoms, Treatment, Cases: कोरोना महमारी अभी समाप्त नहीं हुई, इस बीच कई और बीमारियों का डर लोगों को सता रहा है. इधर, चाइना से आए एक और घातक वायरस के बारे में पता चला है जिसे मंकी बी वायरस (Monkey B virus) या मंकीपॉक्स (Monkeypox) के नाम से भी जाना जा रहा है.

Monkeypox Virus, Symptoms, Treatment, Cases: कोरोना महमारी अभी समाप्त नहीं हुई, इस बीच कई और बीमारियों का डर लोगों को सता रहा है. इधर, चाइना से आए एक और घातक वायरस के बारे में पता चला है जिसे मंकी बी वायरस (Monkey B virus) या मंकीपॉक्स (Monkeypox) के नाम से भी जाना जा रहा है.

कोरोना की तरह लक्षण

दरअसल, यह बीमारी भी कोरोना संक्रमण की तरह ही है. यह किसी जानवर या व्यक्ति के साथ संपर्क में आने से फैलता है. खबरों की मानें तो चीन की राजधानी बीजिंग में यह वायरस पहली बार पाया गया था. जहां एक बंदर के काटने से एक व्यक्ति की कुछ दिनों के अंदर मौत हो गयी.

अब इसका नया मामला अमेरिका के टेक्सास में भी पाया गया है. दरअसल, मंकीपॉक्स का ताजा मामला जिस व्यक्ति में पाया गया है वो इसी 8 जुलाई को फ्लाइट से नाइजीरिया से अटलांटा जा रहा था. फिर वहां से 9 जुलाई को डालास गया था. इस मरीज को डालास के एक अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया है जहां उसकी स्थिति फिलहाल ठीक है.

कैसे फैलता है मंकीपॉक्स वायरस

यह वायरस एक से दूसरे व्यक्ति में सांसों के जरिए अथवा किसी तरल पदार्थ के माध्यम से भी फैल सकता है. सीडीसी के मुताबिक मंकी बी वायरस शुरूआत में कोरोना के लक्षणों की तरह ही फ्लू, सिर दर्द आदि से शुरू होती है. बाद में स्कीन पर चेचक बीमारी की तरह गंभीर रूप से बड़े दाने उठने लगते है. इसका संक्रमण 2-4 सप्ताह तक रह सकता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन की मानें तो इसका समय पर इलाज नहीं हुआ तो 100 में 10 संक्रमित व्यक्ति इससे मर सकते हैं.

क्यों नाम पड़ा मंकीपॉक्स

दरअसल, एक रिपोर्ट के मुताबिक मंकीपॉक्स सबसे पहले 1950 में बंदरों में पाए गए थे. जिसके बाद इंसानों यह वायरस पहली बार 1970 में कांगो में मिला था. इसके लक्षन स्मॉलपाक्स की तरह मिलते है. इन्हीं कारणों से इस बीमारी का नाम मंकी वायरस या मंकीपॉक्स पड़ा.

किन-किन जीवों से फैल रही ये बीमारी

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की मानें तो मुख्य रूप से डॉर्मिस (Dormice), रस्सी गिलहरी और प्राइमेट (Primates), ट्री गिलहरी (Tree Squirrels), गैम्बियन पाउच वाले चूहे (Gambian Pouched Rats) जैसे जीव इस बीमारी को फैला रहे है.

Also Read: जानें डेल्टा, Delta Plus, Kappa, Lambda Variant से जुड़ी सभी जानकारियां, कौन कितना खतरनाक, क्या है इसके लक्षण
मंकी बी वायरस या मंकीपॉक्स के लक्षण

  • तेज फीवर होना

  • शरीर के कई हिस्सों में सूजन हो सकता है

  • असहनिय सिरदर्द हो सकता है

  • संक्रमित व्यक्ति को काफी थकान महसूस होगा

  • ठंड लगना भी इसके आम लक्षणों में से एक है

  • कमजोरी महसूस होगी

  • त्वचा में जगह-जगह लाल चकत्ते पड़ सकते है

  • स्मॉलपाक्स की तरह बड़े-बड़े खुजली वाले दाने हो सकते है

  • कई कंडीशन में ये लाल चकत्ते घाव का रूप ले सकते है

  • यह संक्रमण अधिकतम 3 सप्ताह तक रह सकता है

  • मांसपेशियों और जोड़ों में तेज दर्द हो सकता है.

Also Read: Zika Virus Symptoms: जीका वायरस कितना खतरनाक? जानें कैसे करता है संक्रमित, क्या है इसके लक्षण व बचाव के उपाय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: sumitkumar1248654

Published by: Prabhat Khabar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >