Ajwain Tea: सुबह अजवाइन की चाय पीने के 6 सबसे बड़े फायदे

Ajwain Tea: सुबह में अजवाइन की चाय पीने से आप कई बीमारियों से बचे रहेंगे. अगर आप सुबह में अजवाइन की चाय पीते हैं तो आपको न तो गैस की समस्या होगी और न ही दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा रहेगा. चलिए जानते हैं सुबह में अजवाइन की चाय पीने के फायदे...

Ajwain Tea: सुबह की शुरुआत सभी की चाय के साथ होती है. कुछ लोग दूध वाली चाय पीना पसंद करते हैं तो कुछ अजवाइन की चाय. अगर आप भी सुबह में अजवाइन की चाय पीते हैं तो क्या आपने कभी सोचा है कि इसका सेहत पर क्या लाभ पहुंचता होगा. हम इस आर्टिकल के जरिए जानेंगे सुबह में अजवाइन की चाय पीने के फायदे…

अजवाइन में कौन-कौन से पोषक तत्व होते हैं?

सबसे पहले हम यह जानेंगे कि आखिर अजवाइन में ऐसे कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे सेहत के लिए सबसे अधिक फायदेमंद होते हैं. दरअसल अजवाइन में कैलोरी कम होती है लेकिन फाइबर, पोटेशियम, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं जो मानव शरीर के लिए सबसे जरूरी है. चलिए जानते हैं अजवाइन की चाय पीने के फायदे…

गैस से निजात

अजवाइन की चाय अगर आप सुबह में पीते हैं तो आपको गैस की समस्या कभी नहीं होगी. ऐसा इसलिए क्योंकि अजवाइन में मौजूद पोषक तत्व पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करता है. अगर आप चाहते हैं कि आपको कभी गैस, कब्ज आदि की समस्या न हो तो सुबह में दूध की चाय की जगह अजवाइन की चाय पिएं.

पीरियड्स दर्द से राहत

सुबह में अजवाइन की चाय सेहत के लिए सबसे अधिक लाभकारी है. जो महिलाएं मासिकधर्म के दौरान दर्द से गुजरती हैं वे रोज सुबह अजवाइन की चाय का सेवन करें. इससे दर्द से आराम मिलेगा.

Also Read: आंखों की देखभाल कैसे करें?

मोटापा कम करें

जो लोग मोटापा से जूझ रहे हैं उन्हें रोज सुबह दूध वाली चाय की जगह एक कप अजवाइन की चाय का सेवन करना चाहिए. क्योंकि अजवाइन की चाय में फाइबर होता है जो मोटापा को कम करता है. इसलिए अगर आप वजन घटा रहे हैं तो सुबह उठने के बाद अजवाइन की चाय पीना शुरू कर दे. सिर्फ एक महीने में आपको फर्क दिखने लगेगा.

तनाव कम करें

सुबह में अजवाइन की चाय पीने से तनाव को दूर किया जा सकता है. जो लोग तनाव से जूझ रहे हैं वे रोज सुबह एक कप अजवाइन की चाय पिए. इतना ही नहीं अजवाइन की चाय पीने से तनाव के साथ-साथ थकान भी दूर होगा.

Also Read: सेंधा नमक सिर्फ स्वाद ही नहीं सेहत भी बनाता है? जानिए इसे खाने के 4 सबसे बड़े फायदे

अस्थमा से निजात

अजवाइन की चाय अस्थमा के रोगियों के लिए सबसे अधिक फायदेमंद माना गया है. जो लोग अस्थमा के मरीज हैं वे अजवाइन की चाय का सेवन करना शुरू कर दें. क्योंकि अजवाइन में मौजूद पोषक तत्व अस्थमा को कंट्रोल करने में मदद करता है. इसलिए सभी लोगों को रोजाना सुबह में दूध की चाय के बजाय अजवाइन की चाय जरूर पीना चाहिए.

दिल को मजबूत रखें

आज के समय में दिल से संबंधित कई सारी बीमारियों हो रही है. अगर आप दिल को हेल्दी रखना चाहते हैं तो रोज सुबह में अजवाइन की चाय का सेवन करे. क्योंकि अजवाइन की चाय में ओमेगा 3 फैटी एसिड काफी मात्रा में पाया जाता है जो दिल को स्वास्थ्य रखने में मदद करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >