महाशिवरात्रि पर कौन-से रंग के कपड़े पहनना है शुभ, किस रंग से बचना है जरूरी ?

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि के दिन आप किस रंग के कपड़े पहनते हैं, इसका आपकी ऊर्जा पर प्रभाव माना जाता है. इस दिन कुछ खास रंग के वस्त्र पहनने से सकारात्मक ऊर्जा आती है, जबकि कुछ रंग पहनने से नकारात्मकता बढ़ने की आशंका होती है.

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन के उत्सव के रूप में मनाया जाता है. वर्ष 2026 में महाशिवरात्रि 15 फरवरी, रविवार को मनाई जा रही है. यह दिन आत्मशुद्धि और भक्ति का प्रतीक माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि जो भी भक्त इस दिन सच्चे मन से भगवान शिव की आराधना करता है, उसकी मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं. इस दिन पूजा के नियमों के साथ-साथ आप जो वस्त्र धारण कर रहे हैं, उनके रंग और स्वच्छता का ध्यान रखना भी आवश्यक है. ऐसे में आइए जानते हैं इस पावन दिन पर किस रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए और किन रंगों से परहेज करना चाहिए.

महाशिवरात्रि के दिन कौन से रंग के वस्त्र पहनें

हरा (Green): महादेव को प्रकृति और हरियाली अत्यंत प्रिय है. भगवान शिव स्वयं पर्वतों और हरियाली के बीच निवास करते हैं. ऐसे में महाशिवरात्रि पर हरे रंग के वस्त्र पहनना एक अच्छा विकल्प हो सकता है. हरा रंग शांति, प्रकृति और विकास का प्रतीक है, इसलिए इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है.

लाल (Red): लाल रंग सौभाग्य, सुहाग और प्रेम का प्रतीक है. यदि आप विवाहित हैं, तो लाल वस्त्र धारण करना आपके लिए शुभ माना जाता है.

सफेद (White): भगवान शिव को ‘कर्पूरगौरं’ कहा जाता है, जिनका वर्ण कपूर के समान सफेद माना गया है. सफेद रंग शुद्धता और शांति का प्रतीक है. ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन सफेद वस्त्र पहनना बहुत अच्छा माना जाता है.

नारंगी या केसरिया: केसरिया रंग त्याग, तपस्या और आध्यात्मिकता का प्रतीक है. महाशिवरात्रि के दिन इस रंग के कपड़े पहनने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है.

पीला (Yellow): पीला रंग सकारात्मकता और ज्ञान का प्रतीक है. पूजा-पाठ के समय पीले रंग के वस्त्र पहनना अत्यंत शुभ माना जाता है.

किन रंगों से रहें दूर

काला रंग (Black): शिवरात्रि के दिन काले रंग के कपड़े पहनना वर्जित माना जाता है. धार्मिक दृष्टि से काला रंग अंधकार और नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है, जबकि महादेव प्रकाश और मोक्ष के देवता हैं. इसलिए शिवलिंग की पूजा करते समय काले वस्त्र न पहनें.

यह भी पढ़ें: Mahashivratri 2026: 12 शुभ योग और 4 राजयोग में मनेगी महाशिवरात्रि, जानें चार प्रहर की पूजा मुहूर्त

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More