Zwigato Trailer: वो मजबूर है..इसलिए मजदूर है, कपिल शर्मा के फिल्म ज्विगाटो का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

कपिल शर्मा का मोस्ट अवेटेड फिल्म ज्विगाटो का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म में एक्टर को डिलविरी बॉय वाले लुक में देखा जा सकता है, जो लोगों को खाना पहुंचाता और रेटिंग्स लेता है. इस फिल्म ज्विगाटो का 47वें टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर होगा.

अपनी कॉमेडी टाइमिंग के लिए पहचाने जाने वाले कपिल शर्मा के नये फिल्म ज़्विगाटो का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. नंदिता दास के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कपिल शर्मा और शाहाना गोस्वामी मुख्य भूमिका में दिखाई दे रहे हैं. 1.39 मिनट के लंबे वीडियो की शुरुआत कपिल शर्मा के पिज्जा बॉक्स के ढेर के साथ एक महंगे अपार्टमेंट में पहुंचने के साथ हुई. अभिनेता को एक पारिवारिक व्यक्ति, एक बेटी के पिता और एक बेटे के रूप में देखा जा सकता है. ट्रेलर में कपिल को काफी निराश लगते हैं, जो सिर्फ लोगों को डिलवरी करता है, लेकिन उसे उसके बदले रिस्पेक्ट नहीं मिलती है. फिल्म को फिल्म महोत्सव के समकालीन विश्व सिनेमा खंड में प्रदर्शित किया गया था. फिल्म का अब 27वें बुसान अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में एशियाई प्रीमियर होगा, जो इस साल 5 से 14 अक्टूबर तक होने वाला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >