Yuvraj Singh Biopic: बड़े पर्दे पर ये एक्टर बनेंगे युवराज सिंह, देखने को मिलेगा 6 छक्कों का रिकॉर्ड

Yuvraj Singh Biopic: युवराज सिंह की बायोपिक फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसमें क्रिकेटर के पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को दिखाया जाएगा. हालांकि कौन सा एक्टर बड़े पर्दे पर युवराज बनेगा. अब इसका खुलासा हो गया है.

Yuvraj Singh Biopic: पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी युवराज सिंह की बायोपिक की अनाउंसमेंट इसी साल अगस्त में की गई थी. हालांकि मेकर्स ने यह नहीं बताया कि कौन सा स्टार किस भूमिका में नजर आएगा. अब, बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी ने हिंट दिया कि वह युवराज सिंह की बायोपिक में काम करने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.

सिद्धांत चतुर्वेदी युवराज सिंह की बायोपिक में करेंगे काम

सिद्धांत चतुर्वेदी ने इंस्टाग्राम पर नेटिजन्स संग एक सेशन रखा. जिसमें एक फैन ने उनके पूछा कि उनका ड्रीम रोल क्या होगा. इसका जवाब देते हुए, सिद्धांत ने नीली जर्सी में क्रिकेटर युवराज सिंह की एक तस्वीर शेयर की और एक शेर इमोजी जोड़ा. स्टोरी देखकर फैंस एक्साइटेड हो गए कि एक्टर युवराज सिंह की कहानी बड़े पर्दे पर लेकर आने वाले हैं.

युवराज सिंह इस एक्टर को देखना चाहते हैं अपनी बायोपिक में

युवराज सिंह ने एक बार कहा था कि वह सिद्धांत चतुवेर्दी को अपनी बायोपिक में देखना चाहते हैं. दरअसल साल 2020 में क्रिकेटर से पूछा गया कि वह किस अभिनेता को बड़े पर्दे पर अपना किरदार निभाते हुए देखना चाहेंगे, तो उन्होंने पहले मजाक में कहा कि वह शायद खुद यह किरदार निभाएंगे, लेकिन यह थोड़ा हताश करने वाला होगा. इसके बाद उन्होंने कहा कि वह सिद्धांत चतुर्वेदी को देखना पसंद करेंगे.

युवराज सिंह की बायोपिक के बारे में

युवराज सिंह की कहानी को जीवंत करने के लिए टी-सीरीज के प्रमुख भूषण कुमार निर्माता रवि भागचंदका के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. टी-सीरीज फिल्म्स के ऑफिशिल सोशल मीडिया हैंडल ने अगस्त में युवराज सिंह की बायोपिक की घोषणा साझा की. उन्होंने लिखा, ”पिच से लाखों लोगों के दिल तक की लीजेंड की यात्रा को फिर से याद करें- युवराज सिंह की धैर्य और गौरव की कहानी जल्द ही बड़े पर्दे पर आ रही है!” इस बायोपिक में साल 2007 टी20 वर्ल्ड कप के छह छक्कों और युवराज सिंह की मैदान के बाहर की साहसी लड़ाइयों को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा.

Also Read- Biopic on Yuvraj Singh: यूवी पर बनेगी बायोपिक, ये एक्टर निभा सकते हैं किरदार

Also Read- अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा को डेट कर रहे हैं सिद्धांत चतुर्वेदी? दोनों की पोस्ट से मिला हिंट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >