लोन के जाल में फंसी अभिरा, सालों बाद अरमान से होगा सामना, आएगा बड़ा ट्विस्ट

YRKKH 10th Feb: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आज से एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है. अभिरा बिना पढ़े लोन पेपर्स साइन करने के बाद मुसीबत में फंसती दिखेगी, वहीं अरमान की कार पंचर होने से दोनों का सालों बाद आमना-सामना होने वाला है. देखिए आज के एपिसोड में क्या-क्या देखने को मिलेगा?

YRKKH 10th Feb: टीवी का पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ इन दिनों जबरदस्त ट्विस्ट और ड्रामे से भरा हुआ है. समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर इस सीरियल में हर एपिसोड के साथ कहानी और दिलचस्प होती जा रही है, जिससे दर्शकों की एक्साइटमेंट भी लगातार बढ़ रही है. हाल ही के एपिसोड में दिखाया गया कि अरमान अपनी बेटी मायरा को खुद से दूर हॉस्टल भेजने का फैसला कर लेता है. वहीं दूसरी तरफ अभिरा, मुक्ति की पढ़ाई के लिए भारी ब्याज पर लोन लेने को तैयार हो जाती है. लेकिन असली मुश्किलें तो अब शुरू होने वाली हैं.

बिना पढ़े कागज पर साइन कर फंस जाती है अभिरा

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभिरा जल्दीबाजी में साहूकार के दिए कागज बिना पढ़े ही साइन कर देती है और अपनी सारी जरूरी आईडी भी उसे सौंप देती है. मां को परेशानी में देख मुक्ति भी उनका साथ देने के लिए गैराज में हाथ बंटाने लगती है. लेकिन बिना पढ़े साइन किए गए इन कागजों की वजह से अभिरा के लिए आगे बड़ी कानूनी परेशानी खड़ी हो सकती है.

अरमान की गाड़ी हो जाती है पंचर

वहीं कहानी में एक और बड़ा मोड़ तब आता है जब मुक्ति अपनी मां की मदद के लिए एक गाड़ी को रोकने का प्लान बनाती है और रास्ते में कीलें बिछा देती है. लेकिन सबसे पहले वहां अरमान की ही कार आ जाती है और उसकी गाड़ी पंचर हो जाती है. अरमान मौके पर मौजूद मुक्ति के दोस्त को पकड़ लेता है, लेकिन मुक्ति चतुराई से उसकी आंखों में धूल झोंककर अपने दोस्त को भगा देती है. उधर अभिरा अपनी बेटी को दोस्तों के साथ भागते देख समझ जाती है कि कुछ गड़बड़ जरूर हुई है.

सालों बाद अभिरा-अरमान होंगे आमने-सामने

इन सबके बीच शो में सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आने वाला है जब सालों बाद अभिरा और अरमान आमने-सामने होंगे. अरमान अपनी पंचर कार ठीक कराने के लिए मैकेनिक को बुलाता है और वो मैकेनिक कोई और नहीं बल्कि अभिरा ही निकलती है.

यह भी पढे़ं: मायरा की यादों में खोई अभिरा, अरमान के फैसले से बदलेगा पूरे मोहल्ले का भविष्य

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >