अरमान मलिक बेटे के नाम की वजह से हुए ट्रोल, यूट्यूबर ने वीडियो जारी कर यूजर्स को दे डाला करारा जवाब

यूट्यब पर अपने हालिया व्लॉग में अरमान मलिक ने कृतिका और उसके नवजात बच्चे का हेल्थ अपडेट देते हुए बताया कि वे दोनों ठीक हैं. वीडियो में अरमान ने अपने बच्चे के नाम का भी खुलासा किया. उन्होंने उसका नाम जैद मलिक रखा है.

लोकप्रिय यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. हाल ही में वो दूसरी बार पापा बने हैं. उनकी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक ने 6 अप्रैल 2023 को एक बच्चे को जन्म दिया है. पूरा परिवार इस नये मेहमान के आने का जश्न मना रहा है. प्रशंसक भी सोशल मीडिया के जरिए उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं. लेकिन इस बीच अरमान मलिक एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गये हैं. उन्होंने इसका करारा जवाब भी दिया है.

अरमान मलिक पर इस वजह से फैंस ने जताई नाराजगी

यूट्यब पर अपने हालिया व्लॉग में अरमान मलिक ने कृतिका और उसके नवजात बच्चे का हेल्थ अपडेट देते हुए बताया कि वे दोनों ठीक हैं. वीडियो में अरमान ने अपने बच्चे के नाम का भी खुलासा किया. उन्होंने उसका नाम जैद मलिक रखा है. लेकिन ऐसा लगता है कि अरमान के बच्चे का नाम सोशल मीडिया पर एक वर्ग को पसंद नहीं आया. उन्होंने यूट्यूबर को उनके बेटे का ये नाम रखने के लिए नाराजगी जाहिर की.

अरमान मलिक ने दिया करारा जवाब

हालांकि अब अरमान मलिक ने अपने फॉलोअर्स से मिल रही लगातार ट्रोलिंग और नफरत पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर करते हुए ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए कहा कि वह सभी धर्मों को एक समान मानते हैं. अरमान ने कहा कि मैं सभी धर्मों को समान मानता हूं. हिंदू और मुसलमान सभी भाई हैं. लोगों को इस बात से परेशानी हो रही है कि मैंने अपने बच्चे का नाम जैद क्यों रखा है. लेकिन अब मैं अपने दोनों बच्चों का नाम अलग-अलग धर्मों के नाम पर रखने जा रहा हूं. जब भारत एक है, तो सभी धर्म भी एक हैं.”

Also Read: सुष्मिता सेन को आर्या 3 की शूटिंग के दौरान पड़ा था दिल का दौरा, एक्ट्रेस के को-स्टार ने किया ये खुलासा
पायल और कृतिका से की है अरमान ने शादी

बता दें कि अरमान मलिक ने अपनी पहली पत्नी पायल से साल 2011 में शादी की और दोनों को एक बेटा चिरायु मलिक है. 6 साल के बाद अरमान 2018 में पायल की सबसे अच्छी दोस्त कृतिका के साथ शादी की. तब से ये चारों एकसाथ रह रहे हैं. पायल और कृतिका को अक्सर एकसाथ कई मौकों पर देखा जाता है. 4 दिसंबर 2022 को अरमान ने अपनी दोनों पत्नियों कृतिका और पायल की प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Budhmani Minj

Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >