Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस छोड़कर चला जाएगा अरमान, अभीरा को कहेगा ‘लालची’, आएगा बड़ा ट्विस्ट

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान के प्लान के बारे में रूही जान जाती है. इस बारे में दादी सा को रूही सबकुछ बता देगी. जिसके बाद दादी सा अरमान पर नाराज होगी.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जा रहा है कि अरमान, अभीरा के साथ अब नये घर में शिफ्ट होने का प्लान बनाएगा. अभीरा को वो शादी के लिए प्रप्रोज करेगा. हालांकि अभीरा शादी के लिए दादीसा का आशीर्वाद लेने के लिए कहेगी. अरमान कहेगा कि ये शादी उसे दादी सा के आशीर्वाद के बिना ही करनी पड़ेगी. वहीं, रूही जान जाती है कि अरमान, अभीरा के साथ नये घर में शिफ्ट होने का प्लान बना रहा. वो इस बारे में दादी सा को बता देगी और उसके बाद हंगामा होगा.

अरमान के प्लान के बारे में दादी सा को बताएगी रूही

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि दादी सा को रूही जब बताएगी कि अरमान नया घर ले रहा. तब दादी सा काफी ज्यादा गुस्सा हो जाएगी. पोद्दार हाउस में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा. अरमान, दादी सा से बगावत करेगा और उनके सामने अपनी बात रखेगा. वो अरमान के फैसले से गुस्सा होगी और इसके लिए अभीरा को जिम्मेदार ठहराएगी. कावेरी अभीरा के परवरिश पर कमेंट करेगी और अरमान को ये बर्दाशत नहीं होगा. अरमान उनसे कहेगा कि ये फैसला उसका है और अभीरा को उन्हें कुछ नहीं कहना चाहिए.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित ने किया खुलासा, इस वजह से करवाना चाहता है अभीरा और अरमान की शादी

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल में लीप आने को लेकर रोहित ने तोड़ी चुप्पी, कहा- राजन शाही के…

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान को बर्बाद करने के लिए संजय बुन रहा षड्यंत्र, पोद्दार हाउस छोड़कर चला जाएगा ये शख्स

अरमान ने अभीरा को कहा लालची

अरमान दादी सा से कहता है वो अपने प्यार के लिए हर दिन उनसे लड़ते-लड़ते थक गया है. कावेरी कहती है अभीरा उसे अपने इशारों पर नचा रही है. अरमान कहता है वो अभीरा का कठपुतली नहीं है. अरमान दादी सा को बताता है कि वो अभीरा को लालची कहता है, लेकिन एक अच्छे टर्म में. अरमान कहता है अभीरा लालची है क्योंकि उसे परिवार का प्यार भी चाहिए. साथ ही उसे अरमान का भी प्यार चाहिए. अभीरा हर किसी को खुश रखना चाहती है और किसी को दुख नहीं पहुंचाना चाहती है. ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान पोद्दार हाउस छोड़कर चला जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >