Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिनव की मौत के बाद अभिमन्यु उठाएगा बड़ा कदम, भर देगा अक्षरा की मांग, बड़ा ट्विस्ट

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभिमन्यु और पूरी फैमिली अभीर को खुश करने में लगे हुए है. अभीर जो हुआ, उसे लेकर काफी परेशान है और वापस अपनी पुरानी जिंदगी में जाना चाहता है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai upcoming spoiler alert: लोकप्रिय सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है काफी रोमांचक मोड़ पर आ गया है. सीरियल का लेटेस्ट ट्रैक अक्षरा और अभिमन्यु के आस-पास घूम रहा है. शो में दिखाया जाएगा कि अक्षरा शादी की सालगिरह पर अभिनव को याद करती है. अक्षरा जैम की बोतलें दान करने का फैसला करती है, जो अभि का पसंदीदा था. दूसरी तरफ अभिमन्यु, अभीर और अक्षरा से मिलने आता है. अभीर को वो खुश करने का काफी कोशिश करता है, लेकिन सारी कोशिशें फेल हो जाती है.

रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट ट्रैक

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभिमन्यु और पूरी फैमिली अभीर को खुश करने में लगे हुए है. अभीर जो हुआ, उसे लेकर काफी परेशान है और वापस अपनी पुरानी जिंदगी में जाना चाहता है. अपने पिता अभिनव को खोने के दुख से वो बाहर नहीं निकल रहा. अक्षरा उसे मनोचिकित्सक के पास ले जाने का फैसला करती है. अक्षरा पूरे परिवार को अभीर की खातिर खुश रहने के लिए कहती है. दादी का मानना ​​है कि समय के साथी अभीर का दुख कम हो जाएगा. लेकिन अक्षु का कहना है कि उसके दबे हुए दर्द को देखते हुए पेशेवर मदद आवश्यक है. अब देखना है कि वो इस सबसे कैसे बाहर आ पाएगा. मंजरी भी अक्षरा और अभीर के कसौली जाने को लेकर चिंतित है. मगर इस बार वो उन्हें नहीं रोकने का फैसला करती है.

अभीर को खुश करने की कोशिश करेगी अक्षरा

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अक्षरा अपनी नौकरी शुरू करने और अभिनव के सपने को पूरा करने का फैसला करती है. लेकिन अभीर को अभी उसकी जरूरत है. अक्षरा अपने बेटे के लिए एक फुटबॉल मैच की व्यवस्था करती है. उसे लगता है कि कही इससे अभीर चियर अप हो जाए और सबकुछ भूलकर मैच एजॉय करें. दूसरी तरफ अभिमन्यु के साथ अक्षरा को देखकर मंजरी काफी गुस्सा हो जाती है. उसे लगता है कि अक्षरा काफी खुश है क्योंकि उसे अपने पहले प्यार के पास रहने का मौका मिल गया है. अब देखना है कि क्या मुस्कान एक मां के दिल का हाल समझ पाती है.

Also Read: Kavya: गांव की छोरी ‘इमली’ बनी अब IAS, काव्या शो के लिए एक्ट्रेस ले रही मोटी रकम, जानकर हो जाएंगे हैरान

अक्षरा को मिला एक पेपर

अक्षरा को एक पेपर मिलता है, जिसपर एक बाली का डिजाइन बना हुआ होता है, जो अभिनव ने अपनी सालगिरह पर बनाया था. वो ये देखकर काफी इमोशनल हो जाती है और रोने लगती है. दूसरी तरफ अभिमन्यु, अभीर का ध्यान दूसरी ओर आकर्षित करता है ताकि वो ग्लास में रखा अपना दूध पी पाए. इस मुश्किल वक्त में अक्षरा, अभिमन्यु को उनकी मदद करने के लिए आभार व्यक्त करती है. आने वाला एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है.

अक्षरा की मांग भर देगा अभिमन्यु

ये रिश्ता क्या कहलाता है कि आने वाला एपिसोड खूब सारे ट्विस्ट औऱ टर्न से भरा हुआ है. अभिनव की मौत के बाद से ट्रैक काफी इमोशनल हो गया है. अक्षरा को इतना कष्ट सहता देख अभिमन्यु खुद को असहाय महसूस करेगा. वो अक्षरा को इतने दर्द में नहीं देख पाएगा क्योंकि उसके दिल में अभी भी उसके लिए प्यार है. आने वाले एपिसोड में अक्षरा इमोशनली काफी टूट जाएगी और अभिमन्यु ऐसा कुछ करेगा, जिसकी किसी को कोई उम्मीद नहीं होगी. अभिमन्यु पूरे परिवार के सामने अक्षरा की मांग में सिंदूर भर देगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >