Yeh Rishta Kya Kehlata Hai और Anupama को एक बराबर टीआरपी रेटिंग मिलने पर अभीरा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कड़ी टक्कर दे…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के प्रेग्नेंसी ट्रैक को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया. यही वजह है कि इसने रूपाली गांगुली के शो अनुपमा को कड़ी टक्कर दी. अब समृद्धि शुक्ला ने इसपर बात की है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है ने अपनी बेहतरीन कहानी से दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. अभीरा और अरमान की कहानी में कई दिलचस्प उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे है. जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ रही है, टीआरपी और भी बेहतर होती जा रही है. हालिया प्रेग्नेंसी ट्रैक ने खूब पॉपुलैरिटी हासिल की. यही वजह है कि इसकी रेटिंग में भी जबरदस्त उछाल देखा गया. इसने रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना के शो अनुपमा को कड़ी टक्कर दी. हाल ही में आई टाआरपी में दोनों शोज को एक समान रेटिंग मिली.

ये रिश्ता क्या कहलाता है और अनुपमा को कितनी मिली रेटिंग

रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा शुरू से ही टीआरपी चार्ट में टॉप पर बनी हुई है. इसने एक बार भी अपना पोजिशन नहीं छोड़ा है. हालांकि, बीते टीआरपी चार्ट में ये रिश्ता क्या कहलाता है और अनुपमा को एक जैसे नंबर मिले. इस हफ्ते दोनों शो को 2.4 टीवीआर मिला है. इसको लेकर समृद्धि शुक्ला उर्फ ​​अभीरा ने कहा कि ये देखकर काफी अच्छा लगता है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है और अनुपमा की एक बराबर रेटिंग होने पर क्या बोली समृद्धि शुक्ला

समृद्धि शुक्ला ने बॉलीवुडलाइफ से बात करते हुए कहा, “यह काफी अच्छा लगता है, जब आपको पता चलता है कि दर्शकों को कहानी पसंद आ रही है. मैं लंबे समय से यही चाहती थी कि हमारा शो नंबर वन हो और काफी मेहनत के बाद आज ये सपना सच हो गया. मुझे बहुत खुशी है कि हम अनुपमा को कड़ी टक्कर दे रहे हैं.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में क्या हो रहा है खास

ये रिश्ता क्या कहलाता है के हालिया एपिसोड में हमने देखा है कि अभीरा और रूही के लाइफ में बड़ा ड्रामा हुआ. जहां अभीरा ने अपने न्यू बोर्न बेबी को खो दिया. वहीं रूही बेबी बॉय को जन्म देते ही कोमा में चली गई. जिसके बाद रोहित ने अपना बच्चा अरमान और अभीरा को देने का फैसला किया. बेबी का पोद्दार हाउस में ग्रैंड वेलकम हो रहा है. इधर रूही की तबीयत भी ठीक हो रही है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा और अरमान को रोहित दे देगा अपना बच्चा, क्या रूही होगी उसके फैसले से सहमत

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: क्या अभीरा की हो जाएगी मौत, डिप्रेशन में चला जाएगा अरमान, रूही देगी बच्चे को जन्म

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >