Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इस वजह से घर से भागने की कोशिश करेगा कृष, संजय से भिड़ेगा अरमान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा संजय, अभीरा को पोद्दार हाउस से निकालने के लिए कहता है. इस बात पर अरमान भड़क जाता है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित पुरोहित, गर्विता साधवानी और समृद्धि शुक्ला का सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है का ट्रैक दर्शकों को भा रहा है. सीरियल में अरमान और रूही अब बदल गए है. उनकी जगह रोहित और गर्विता नजर आ रहे हैं. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा को अरमान से प्यार होने लगेगा. हालांकि रूही पहले से ही अरमान के प्यार में है. वो अभीरा और अरमान को साथ नहीं देखना चाहती. क्या रूही, अरमान को भूलकर अपनी जिंदगी में मूव ऑन करेगी.


अरमान और अभीरा आएंगे करीब
सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि विद्या, अरमान और अभीरा को क्लोज लाने की कोशिश करेगी. अभीरा की बाली अरमान की शर्ट में फंस जाती है. इसे लेकर अरमान और अभीरा में हल्की-फुल्की नोक-झोंक होती है. अरमान उसे उसकी बाली दे देता है. तभी विद्या आती है और कहती है कि बाली देने के बजाय उसे उसके कानों में पहना देना चाहिए. जब अरमान उसे बाली पहनाता है तो उनके बीच एक रोमांटिक पल देखने मिलेगा. तभी संजय आ जाता है.


पोद्दार हाउस से भागने की कोशिश करेगा कृष
कृष, संजय और दादी सा को बताता है कि उसने अपनी कार बेच दी. ताकि वो अपने आर्ट कॉलेज की फीस भर पाए. संजय गुस्सा हो जाता है. दादी सा उससे कहती है कि उसे लॉ की पढ़ाई करने के लिए अमेरिका भेज देना चाहिए. कृष दोनों को समझाना चाहता है, लेकिन वो उसकी बात नहीं सुनते. जिसके बाद कृष घर से भागने की कोशिश करेगा. हालांकि अरमान और अभीरा उसे भागने से रोकेंगे और उसके सपनों को हासिल करने में उसकी हेल्प करेंगे.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पुराने अरमान संग बॉन्डिंग पर अभीरा ने तोड़ी चुप्पी, जानें समृद्धि शुक्ला ने क्या कहा


अरमान के प्यार में पड़ रही अभीरा
ये रिश्ता क्या कहलाता है में अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि संजय, अभीरा को पोद्दार हाउस से निकलने के लिए कहता है. संजय कहता है कि वो उसके बेटे की जिंदगी में बहुत दखलअंदाजी कर रही है. अरमान इस बात पर संजय से भिड़ जाएगा. वो कहेगा अभीरा उसकी पत्नी है और उसे अभीरा को सम्मान देना चाहिए. अरमान उसे अभीरा से माफी मांगने के लिए भी कहेगा. अरमान का ये साइड देखकर अभीरा उससे प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाएगी. जल्द ही ये भावनाएं प्यार में बदल जाएगी. देखना दिलचस्प होगा कि क्या अरमान को भी अभीरा से प्यार हो जाएगा. ये तो वक्त ही बताएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >