Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: रूही हुई किडनैप, अभीरा की जान भी है खतरे में… अब किसको बचाएगा अरमान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: ये रिश्ता क्या कहलाता है हर दिन के साथ काफी धमाकेदार होता जा रहा है. जहां आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि एक तरफ जहां अभीरा की जान खतरे में है, वहीं रूही को भी किसी ने किडनैप कर लिया है. अब अरमान किसको बचाएगा.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: समृद्धि शुक्ला, रोहित पुरोहित और गर्विता साधवानी स्टारर टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है दर्शकों के दिलों को लुभा रहा है. दर्शकों को अभीरा, अरमान और रूही के रिश्ते में आ रही परेशानियां काफी पसंद आ रही है. आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि कैसे रूही मसूरी पहुंच गई है और उसने अरमान को तलाक के कागजात पर साइन करने और कानूनी तौर पर अभीरा से अलग होने के लिए कहा है. शो में और अधिक ड्रामा जोड़ने के लिए, निर्माताओं ने एक किडनैपिंग ट्रैक भी पेश किया है, जहां रूही और अभीरा दोनों की जान खतरे में है.


अरमान को तलाक के लिए उसकाती है रूही
ये रिश्ता क्या कहलाता है के एपिसोड की शुरुआत रूही (गर्विता साधवानी) के मसूरी पहुंचने से होती है. रूही के अचानक आने से अरमान और अभीरा दोनों हैरान हैं. रूही बताती हैं कि वह एक दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए देहरादून में थीं, इसलिए उन्होंने मसूरी भी जाने का फैसला किया क्योंकि यह पास में ही है. अरमान समझ जाता है कि रूही झूठ बोल रही है. वह रूही से पूछता है कि वह यहां क्यों आई है, जिस पर रूही उसे बताती है कि यह वही जगह है, जहां उसे और अरमान को प्यार हुआ था. रूही फिर अरमान को तलाक के कागजात सौंपती है और कहती है कि अगर उसने तलाक के कागजात पर साइन नहीं किए, तो वह खुद अभीरा को उनकी सच्चाई बता देगी.


अभीरा से अटपटा सवाल पूछती है रूही
दूसरी ओर, मसूरी जाने से पहले रूही मनीष से वादा करती है कि वह जिस लड़के से रोहित से शादी करने से पहले प्यार करती थी, बहुत जल्द वह उस लड़के से उसे मिलवाएगी और उसे अपने जीवन में वापस भी लाएगी. अभीरा रूही के कमरे में यह देखने के लिए जाती है कि उसे किसी चीज की जरूरत है या नहीं. वहां रूही अभीरा से पूछती है कि क्या वह और अरमान एक ही कमरे में सो रहे थे. यह बात सुनकर अभीरा परेशान हो जाती है और कहती है, उसे अपने काम से काम रखना चाहिए. रूही अपने व्यवहार के लिए माफी मांगती है और कहती है कि आज रात वे तीनों तारों के नीचे बालकनी में सोएंगे, जैसे बचपन में अभीरा अपनी मां के साथ सोती थी. अभीरा समझती है कि रूही चाहती है कि वह अरमान से दूर रहे.


अभीरा और रूही दोनों की जान है खतरे में
ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि कैसे अरमान को रूही का फोन आता है, जहां वह मदद की गुहार लगा रही है. अरमान को एक और कॉल आती है, जो उसे बताती है कि अभीरा और रूही दोनों की जान खतरे में है और वह उससे पूछता है कि वह पहले किसे बचाना चाहेगा. यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले एपिसोड में कितना ड्रामा आएगा.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: लाइव सेशन में अरमान ने अभीरा को किया किस, रूही के निकले आंसू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >