Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: क्या सीरियल को मिला था बंद करने का नोटिस, राजन शाही ने बताई पूरी सच्चाई

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है इन दिनों खबरों में बना हुआ है. कुछ समय पहले इसके ऑफ एयर को लेकर खबरें आ रही थी. अब निर्माता ने इसपर सच्चाई बताई है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी की दुनिया में सबसे लंबा चलने वाले सीरियल्स में से एक है. निर्माता राजन शाही के शो में अबतक चार जेनरेशन लीप आ चुका है. शो को 15 साल हो गए है, लेकिन ये हर बार टीआरपी टॉप 5 शोज में शामिल रहता है. अभी शो में समृद्धि शुक्ला, रोहित पुरोहित और गार्विता साधवानी नजर आ रहे हैं. हालांकि शो ने इतने सालों में कई बार उतार-चढ़ाव देखा है. कभी ट्रैक को लेकर तो कभी किसी सीन को लेकर यूजर्स ने सीरियल को ट्रोल किया है. बीच में ये सुनने को आया था कि शो ऑफ-एयर हो रहा है. अब इसपर राजन शाही ने रिएक्ट किया है.

क्या ये रिश्ता क्या कहलाता है को मिला था बंद करने का नोटिस

हाल ही में निर्माता राजन शाही ने सीरियल अनुपमा के सेट पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था. इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें ये रिश्ता क्या कहलाता है को बंद करने का नोटिस मिला था. उन्होंने बताया कि जब भी ऐसा कोई नोटिस आता है तो ये सीरियल की टीआरपी बढ़ जाती है. इस बात से ऐसा लगता है कि दर्शक नहीं चाहते कि शो खत्म हो. वैसे चौथे जेनरेशन लीप की कहानी भी लोगों को पंसद आ रही है.


ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट एपिसोड
ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा को अपनी मां की याद आती है और वो काफी इमोशनल हो जाती है. अरमान उससे बात करता है और दोनों साथ में क्वालिटी टाइम बिताते हैं. अरमान सोचता है कि वो अभीरा से तलाक वाली बात करेगा, लेकिन वो सो जाती है. वहीं, अरमान पर रूही काफी गुस्सा होती है. रूही को अरमान धीरे बात करने के लिए कहता है क्योंकि वो सो रही होती है. वो उस स्वार्थी कहता है. रूही उससे कहती है कि वो उसे बार-बार हर्ट करता है. वो उसे ना समझने पर गुस्सा करती है. दूसरी तरफ सक्सेना, कावेरी को फोन करता है. सक्सेना उसे अरमान, अभीरा और रूही को चोट पहुंचाने की बात कहता है. कावेरी काफी ज्यादा परेशान हो जाती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: रूही हुई किडनैप, अभीरा की जान भी है खतरे में… अब किसको बचाएगा अरमान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >