Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान ने इस शख्स की तारीफ में बांधे पुल, कहा- 10 साल पहले…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में रोहित पुरोहित अब ��रमान का रोल प्ले कर रहे हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में एक खास शख्स की तारीफ की.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है अपने ट्रैक को लेकर हर बार चर्चा में आ जाता है. सीरियल में रोहित पुरोहित, अरमान के रोल में दिख रहे हैं. समृद्धि शुक्ला और रोहित की केमेस्ट्री दर्शकों को पसंद आने लगी है. यूजर्स ने रोहित को अरमान के रोल में अपना लिया है. इन दिनों शो में खूब सारे टर्न एंड ट्विस्ट आ रहे हैं, जो दर्शकों को देखने में मजा आ रहा है. इस बीच रोहित ने अपनी पत्नी शीना बजाज को लेकर बड़ी बात कही है.


रोहित पुरोहित ने पत्नी शीना को लेकर कही ये बात
रोहित पुरोहित की पत्नी शीना बजाज एक एक्ट्रेस है. रोहित ने एक इंटरव्यू में शीना संग डेटिंग को लेकर बात की. टेलीचक्कर के साथ एक इंटरव्यू में रोहित ने कहा कि वो बहुत लकी है क्योंकि शीना जैसी पत्नी उन्हें मिली. उन्होंने अपनी पत्नी की तारीफ करते हुए कहा कि शीना के कोरण ही वो अपने करियर में इतना आगे आ पाए है. डेटिंग के टाइम को लेकर उन्होंने कहा कि, 10 साल पहले शीना जब उनकी गर्लफ्रेंड थी, तब भी वो उनके सपनों और आकांक्षाओं को सपोर्ट करती थी. पिछले कुछ सालों में उनका सपोर्ट और भी ज्यादा मजबूत हुआ है. बता दें कि साल 2019 में रोहित और शीना ने जयपुर में एक-दूसरे से शादी की थी.


ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट एपिसोड
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा और रूही को लेकर अरमान काफी ज्यादा परेशान हो जाता है. अरमान को एक कॉल आता है. रूही कहती है कि अरमान मुझे बचा लो. अरमान उसे भरोसा दिलाता है कि वो उसे कुछ नहीं होने देगा. वहीं, विद्या, कावेरी से पूछती है कि क्या प्रॉब्लम है. हालांकि कावेरी उसे कुछ नहीं बताती है. वहीं, अरमान को एक फोन आता है और वो सोचता है कि ये अभीरा का कॉल है. मगर फोन पर कोई और होता है. अरमान से वो शख्स कहता है कि अभीरा उसके पास है. अब फैसला उसे करना है कि वो रूही या अभीरा में से किसे बचाएगा.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की रूही ने अपकमिंग ट्विस्ट पर से उठाया पर्दा, बोली- ट्रैक में और शेड्स जोड़े…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >