Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: नए अरमान ने शहजादा और प्रतीक्षा को सीरियल से बाहर निकाले जाने पर तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में जबसे नए अरमान यानी रोहित पुरोहित की एंट्री हुई है, तबसे फैंस एपिसोड्स को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. अब रोहित ने शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे को सीरियल से बाहर किए जाने पर बात की है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं. यह शो पिछले 15 सालों से चल रहा है और टीआरपी चार्ट पर टॉप 5 शो में से एक है. हाल ही में मेकर्स ने अनप्रोफेशनलिज्म की वजह से शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे को बाहर कर दिया था. राजन शाही और टीम ने खुलासा किया कि शहजादा ने क्रू मेंबर्स के साथ दुर्व्यवहार किया और प्रतीक्षा अपने काम में अच्छी नहीं थी. ऐसी खबरें थीं कि शहजादा और प्रतीक्षा डेटिंग कर रहे थे और मेकअप रूम में एक साथ काफी समय बिता रहे थे, जिसके कारण शूटिंग में देरी होती थी. प्रोडक्शन ने उन्हें कई चेतावनियां दी थीं, लेकिन वे नहीं माने और इसलिए राजन शाही को यह फैसला लेना पड़ा. उसके बाद, रोहित पुरोहित और गर्विता साधवानी को नए अरमान और रूही के रूप में पेश किया गया.

रोहित पुरोहित ने शहजादा और प्रतीक्षा को शो से निकाले जाने पर किया रिएक्ट
रोहित पुरोहित ने अब शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे के अनप्रोफेशनल व्यवहार की खबरों पर खुलकर बात की है. उन्होंने जूम टीवी से बात करते हुए कहा कि उन्हें अफवाहें सुनने के लिए सेट पर ज्यादा समय नहीं मिलाता है, क्योंकि वे एपिसोड देने के लिए बैक टू बैक शूटिंग कर रहे थे. उन्होंने कहा कि उन्होंने मीडिया और सेट पर मौजूद लोगों से उनके गैर-पेशेवर व्यवहार के बारे में सुना है, लेकिन किसी ने भी उनसे इस बारे में अकेले में बात नहीं की, इसलिए वह इस पर कोई कमेंट नहीं कर पाएंगे.


अनप्रोफेशनल टैग दिए जाने पर क्या बोले रोहित
उन्होंने आगे किसी भी एक्टर को अनप्रोफेशनल टैग दिए जाने के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा कि अगर किसी एक्टर को इस तरह का कोई टैग दिया जाता है, तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है. रोहित ने बताया कि लोगों को चाहिए कि जब वे शूटिंग कर रहे हों तो उन्हें अपने काम पर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने कहा कि वह अभिनेताओं पर कोई कमेंट नहीं करेंगे क्योंकि उन्हें नहीं पता कि क्या हुआ. हालांकि, उनका मानना ​​है कि लोगों को ऐसे विवादों से दूर रहना चाहिए. ये रिश्ता क्या कहलाता है में सचिन त्यागी, शिवम खजुरिया, सई बर्वे, नियति जोशी, ऋषभ जयसवाल, श्रुति रावत, संदीप कुमार, विनीत रैना, संदीप राजोरा, गौरव शर्मा, श्रुति उल्फत, शेरोन वर्मा, प्रीति पुरी चौधरी, सिद्धार्थ वासुदेव, सिकंदर खरबंदा, और मंथन सेतिया जैसे कलाकार काम कर रहे हैं.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: दादीसा ने अरमान नहीं बल्कि संजय को बनाया कंपनी का लीगल हेड, क्या करेगी अभीरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >