Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की अक्षरा का नया शो दुर्गा देगा अनुपमा को कड़ी टक्कर, शुरू हो रहे ये 5 टीवी शो

प्रणाली राठौड़ और अनीता हसनंदानी का नया शो सितंबर 2024 में शुरू होने वाला है. दोनों एक्ट्रेसेस के शोज का प्रोमो मेकर्स ने जारी कर दिया है. प्रणाली के शो का नाम दुर्गा है और अनीता के शो का नाम सुमन इंदौरी है.

टीवी प्रेमियों के लिए एक गुडन्यूज है. सितंबर 2024 में कुछ बेहतरीन शोज शुरू होने वाले हैं, जिसका प्रोमो टीवी पर आ चुका है. लिस्ट में प्रणाली राठौड़ का नया शो दुर्गा से लेकर हसनंदानी का शो सुमन इंदौरी शामिल है. इन दोनों शोज को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. ये रिश्ता क्या कहलाता है के बाद प्रणाली सीरियल दुर्गा में दिखेगी, जो कलर्स पर टेलीकास्ट होगा. आपको पूरी लिस्ट बताते हैं.

प्रणाली राठौड़ का शो दुर्गा किस दिन से होगा शुरू

प्रणाली राठौड़ और आशय मिश्रा का सीरियल दुर्गा 16 सितंबर से शुरू होगा. शो शाम 7:40 बजे कलर्स पर आएगा. इसका प्रोमो आ चुका है, जिसमें प्रणाली एक नये लुक में दिख रही है. प्रोमो में दिखाया गया कि अनुराग और दुर्गा समाज के अलग-अलग तबके से आते हैं, लेकिन उन्हों एक-दूसरे से प्यार हो जाता है. जिसके बाद कहानी में एक के बाद एक नये ट्विस्ट आएंगे.

अनीता हसनंदानी का कौन सा शो आ रहा

अनीता हसनंदानी, अशनूर कौर और जैन इमाम स्टारर शो सुमन इंदौरी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. सीरियल 6 सितंबर से कलर्स पर शुरू हो गया है और ये शाम 6.30 बजे आता है. शो में अनीता की देवरानी के रोल में अशनूर नजर आएगी.

सा रे गा मा पा कब से आ रहा

सिंगिंग रियलिटी शो सा रे गा मा पा नये सीजन के साथ जी टीवी पर आ रहा है. शो 14 सितंबर से रात 9 बजे आएगा और इसे आप हर शनिवार-रविवार को देख सकते हैं. इस सीजन जज के रूप में और परम्परा टंडन दिखेंगे. सचिन-जिगर और गुरु रंधावा भी जज होंगे. इस साल शो की थीम है- नयी आवाज, नये अंदाज में.

जागृति: एक नई सुबह शो किस चैनल पर आएगा

जागृति: एक नई सुबह शो जी टीवी पर 16 सितंबर से शुरू होने वाला है. आर्य बब्बर इस शो से 8 साल बाद टीवी पर वापसी कर रहे हैं. वो विलेन कालीकांत ठाकुर के रोल में दिखेंगे. इसका प्रोमो आ चुका है, जिसमें दिखाया गया है कि इसमें नवजात बच्चों के हाथों से नीली स्याही से एक पेपर पर छाप लिया जाता है. जिसके बाद एक छोटी बच्ची आती है और कालीकांत को टक्कर देती है.

सीरियल वसुधा किस दिन से टीवी पर शुरू होगा

सीरियल वसुधा 16 सितंबर से जी टीवी पर शुरू होने वाला है, जो रात 10:30 बजे आएगा. इसमें नौशीन अली सरदार, चंद्रिका सिंह चौहान के किरदार में दिखेंगी. वहीं, प्रिया ठाकुर इसमें वसुधा के रोल में नजर आएंगी.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में होगी नयी एंट्री, अभीरा से वारिस की मांग करेगी दादीसा

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की अक्षरा अब आएगी इस शो में नजर, हर्षद चोपड़ा नहीं इसके साथ करेंगी रोमांस, जान लें डेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >