Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में लीप के बाद ये एक्ट्रेस निभाएगी लीड रोल! इस हसीना के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा लीड किरदार निभाते हैं. अब लीप के बाद उनकी जगह कौन लेगा, ये हर कोई जानना चाहता है. मेकर्स ने अबतक कई एक्टर्स को अप्रोच किया है और कई नाम सामने आ चुके है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) सबसे लंबे समय तक चलने वाले डेली सोप में से एक है. शो साल 2009 में शुरू हुआ था और अभी तक इसकी लोकप्रियता पहले जैसी ही है. शो काफी उतार-चढ़ाव से गुजरा है और इसमें अबतक कई ट्विस्ट और टर्न आ चुके है. अभिमन्यु और अक्षरा की शादी हुई, फिर दोनों अलग हुए और एक बार फिर से दोनों एक होने जा रहे है. अभिमन्यु और अक्षरा की शादी होने जा रही है और इसकी तैयारी चल रही है, लेकिन नियति को कुछ और मंजूर है. आने वाले हफ्ते में बहुत कुछ ऐसा होने वाला है, जिसे जानकर फैंस चौंक जाएंगे. वहीं, इन सबके बीच खबरें है कि शो में लीप आएगा और कहानी पूरी तरह से बदल जाएगी. अक्षरा और अभिमन्यु की जगह कोई और एक्टर लेगा और फिर एक फ्रेश स्टोरी दर्शक देख पाएंगे. अब फैंस के मन में सवाल है कि लीप के बाद लीड़ रोल कौन निभाएगा. खबर है कि मेकर्स निहारिका चौकसे के नाम पर विचार कर रहे हैं.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीप के बाद इस एक्ट्रेस की होगी एंट्री!

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा लीड किरदार निभाते हैं. अब लीप के बाद उनकी जगह कौन लेगा, ये हर कोई जानना चाहता है. मेकर्स ने अबतक कई एक्टर्स को अप्रोच किया है और कई नाम सामने आ चुके है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स अब निहारिका चौकसे के नाम पर विचार कर रहे हैं. निहारिका को दर्शक आखिरी बार सीरियल फालतू में देख चुके है और अब ये शो बंद हो चुका है. शो में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था. वहीं, ये भी कहा जा रहा है कि रणदीप राय से मेकर्स ने बात की है और उनका जल्द ही ऑडिशन होगा.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में नये किरदार की एंट्री

ये रिश्ता क्या कहलाता है में जल्द ही नये किरदार की एंट्री होगी, जिसका नाम सुजीत होगा. सुजीत विलेन के रूप में अक्षरा की जिंदगी में परेशानियों को बढ़ाने का काम करेगा. सूत्र की मानें तो, “ये रिश्ता क्या कहलाता है में सुजीत की एंट्री से परिवार के सदस्यों के बीच समीकरण बदल जाएंगे. वह चालाक है और जब भी मौका मिलता है वह हमला करने के लिए तैयार रहता है. आरोही पर हमला करने की कोशिश से लेकर अभिरा की शादी रोकने के लिए, वह अपने बुरे इरादों को पूरा करने के लिए किसी भी स्तर तक जा सकता है.

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिमन्यु के साथ अभीर की भी चली जाएगी जान! बेटी को जन्म देगी अक्षरा, रखेगी ये नाम

अभिमन्यु और अभीर का होगा एक्सीडेंट

ये रिश्ता क्या कहलाता है का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अक्षरा एक खूबसूरत लहंगे में सजी हुई दिखती है और वो अपने दूल्हे राजा अभिमन्यु का इंतजार करते दिखती है. अभीर उन्हें जल्द ही एक साथ देखकर खुश है. समारोह के लिए प्रस्थान करते समय आभीर अभिमन्यु को मंगलसूत्र सौंपता है. जैसे ही वे पहुंचने वाले होते हैं, वे एक दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं. दूसरी ओर, अक्षरा अपना सिन्दूर और अभीर और अभिमन्यु का फोटो फ्रेम गिरा देती है. क्या वो फिर से एक होंगे? या नियति उन्हें एक बार फिर से अलग कर देगी.

​​हर्षद चोपड़ा शो को कहेंगे अलविदा!

कहा जा रहा है कि यह आखिरी बार होगा जब अभिमन्यु उर्फ ​​हर्षद चोपड़ा शो में नजर आएंगे. पिछले कई हफ्तों से शो में 20 साल का लीप आने और शो में नए किरदारों को शामिल किए जाने की अफवाहों ने दर्शकों को यह विश्वास दिला दिया है कि अक्षरा और अभिमन्यु का हिस्सा खत्म हो जाएगा. निर्माताओं ने लीप या हर्षद चोपड़ा के बाहर होने के बारे में कोई पुष्टि नहीं की है. हर्षद ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया जिससे प्रशंसकों को अभिनेता के शो छोड़ने को लेकर संदेह हो गया. प्रणाली राठौड़ ने भी कहा कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >