Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: गीतांजलि ने अरमान-अभीरा के फैंस की ओर से मिल रही नफरत पर तोड़ी चुप्पी, कहा- अपना काम पूरी…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में गीतांजलि ने अरमान को मायरा की सच्चाई बताने से रोका. इस घटना के बाद एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया जा रहा है और अरमान अभीरा के फैंस उन्हें नफरत भरे मैसेज कर रहे हैं. अब रूहीन ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है ने इस हफ्ते टीआरपी चार्ट पर तीसरा स्थान हासिल किया. लीप के बाद की कहानी दर्शकों को पसंद आ रही है. अरमान मायरा की इच्छा के कारण गीतांजलि से सगाई कर लेता है. हालांकि इसी बीच विद्या की तबीयत खराब होती है, जिसके बाद अरमान को 7 साल बाद उदयपुर आना पड़ता है. यहां अभीरा की स्थिति देखकर वह टूट जाता है. वह उसे पूकी की सच्चाई बताना चाहता है, लेकिन दादीसा बीच में आ जाती है और उसे सुसाइड करने की धमकी देती है.

गीतांजलि को इस वजह से किया जा रहा है ट्रोल

ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में यह भी दिखाया गया कि कैसे अरमान जब रोते हुए अभीरा को मायरा की सच्चाई बताने वाला होता है, तो गीतांजलि वहां पहुंच जाती है और उसे ऐसा करने से रोकती है. वह अंदर ही अंदर सोचती है कि अगर अरमान में सच्चाई बता दी, तो वह मायरा को खो देगी और दोनों की जिंदगी से अलग हो जाएगी. इस बात के लिए अभीरा और अरमान के फैंस गीतांजलि को ट्रोल कर रहे हैं.

गीतांजलि को अभीरा और अरमान के लाइफ की दुश्मन बनने पर किया जा रहा है ट्रोल

रूहीन अली उर्फ ​​गीतांजलि को अभीरा और अरमान के फैंस से नफरत मिल रही है. इसपर बात करते हुए रूहीन ने टेली मसाला संग बात करते हुए कहा कि वह खुश है, क्योंकि वह अपना बेस्ट प्रदर्शन कर रही है. उन्होंने कहा कि अगर फैंस उनसे नफरत कर रहे हैं, तो इसका मतलब है कि वह अपना काम अच्छे से कर रही है. उन्हें नफरत करने, प्यार करने और जो कुछ भी वे महसूस करते हैं उसे कहने का पूरा अधिकार है, लेकिन वे बस अपना काम पूरी तरह से कर सकते हैं और वह उसी पर ध्यान केंद्रित कर रही है. राजन शाही के ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में, हम अभीरा को अंशुमान से सगाई करते हुए देखेंगे.

यह भी पढ़ें- Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 15: आमिर खान की फिल्म फ्लॉप हुई या हिट, कमाई चौंकाने वाली

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >