Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: युवराज ने शो में दोबारा वापसी को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- जिस तरह से मेरा किरदार…

ये रिश्ता क्या कहलाता है में युवराज के वापस आने से एक बार फिर से अभीरा के सिर पर खतरा मंडराने लगा है. युवराज किसी भी कीमत पर अभीरा से शादी करना चाहता है. इस वजह से अक्षरा की जान गई थी. सीरियल में युवराज का रोल गौरव शर्मा ने निभाया है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है लंबे समय से टीवी पर देखा जा रहा है और इसकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है. शो ने 400 एपिसोड पूरे कर लिए है और अभी भी चल रहा है. सीरियल में लीप के बाद तो शिवम खजुरिया, श्रुति उल्फत, श्रुति रावत, संदीप राजोरा, प्रीति अमीन, प्रीति पुरी चौधरी, गौरव शर्मा, सिद्धार्थ वासुदेव, सलोनी संधू, ऋषभ जयसवाल, सिकंदर खरबंदा, प्रतीक्षा होनमुखेभी है. अब सीरियल का चेहरा शहजादा धामी और समृद्धि शुक्ला बन गए है. शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें युवराज की फिर से एंट्री दिखाई गई है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में फिर से हुई युवराज की एंट्री

ये रिश्ता क्या कहलाता है में युवराज के वापस आने से एक बार फिर से अभीरा के सिर पर खतरा मंडराने लगा है. युवराज किसी भी कीमत पर अभीरा से शादी करना चाहता है. इस वजह से अक्षरा की जान गई थी. सीरियल में युवराज का रोल गौरव शर्मा ने निभाया है. गौरव ने इंडिया फोरम संग बातचीत में शो में अपनी दोबारा वापसी को लेकर बात की. उन्होंने कहा, ये पहले से प्लान था, लेकिन उन्हें उम्मीद नहीं थी कि युवराज की दोबारा एंट्री इतनी जल्दी होगी. उन्होंने कहा, युवराज का क्रम स्पेशल रहा. “मैं इतने अच्छे लोगों के साथ काम करने के लिए भाग्यशाली महसूस करता हूं, और जहां तक दोबारा एंट्री का सवाल है, यह इस बार बड़ा होगा.

गौरव शर्मा ने कही ये बात

गौरव शर्मा ने आगे कहा, मुझे उम्मीद है कि जिस तरह से मेरा किरदार आकार ले रहा है वह बहुत अधिक दर्शकों के लिए रोमांचक होगा. बता दें कि ये रिश्ता क्या कहलाता है का नया प्रोमो सामने आ गया है, जिसमें युवराज नजर आ रहा है. युवराज, अभीरा के कॉलेज पंहुच जाता है और उससे शादी करने की कोशिश करता है. अभीरा उसे देखकर काफी डर जाती है और वो छिप जाती है. उसके बाद वो अरमान को कॉल करती है, लेकिन वो उसका फोन नहीं उठाता. जिसके बाद अभीरा को वो पकड़कर ले जाता है और शादी करने की कोशिश करता है. अब आगे क्या होगा, ये तो आने वाले एपिसोड में पता चलेगा.

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा को जान से मारने वाला लौटा शो में फिर से, खतरे में पड़ी अभीरा-अरमान की शादी

ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट ट्रैक

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड में दिखाया जा रहा है कि अभीरा, रूही के बनाए घए खीर में नींबू डालती है. रूही पूछती है कि तुमने क्या किया, तुमने मेरी खीर में नींबू मिला दिया. इस बारे में आर्यन दादी को बता देता है और वो परेशान हो जाती है. वहीं, विद्या और मनीषा साथ में खाना बनाते हुए बातें करते है. अभीरा से अरमान पूछता है कि क्या आपने उन्हें ठीक करने के लिए खीर खराब कर दी. अभीरा पूछती है क्या. वह कहते हैं सच बताओ. रूही कहती है कि हम सच्चाई जानते हैं.वह कहता है मेरी कसम खाओ.

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai:शो छोड़ते ही अक्षरा की बहन के मिला बड़ा प्रोजेक्ट,आरोही इस प्रोजेक्ट में आएंगी नजर!

आरोही को मिला नया प्रोजेक्ट

ये रिश्ता क्या कहलाता है के तीसरे जेनरेशन लीप में प्रणाली राठौड़, हर्षद चोपड़ा और करिश्मा सावंत ने मुख्य भूमिका निभाई. करिश्मा ने प्रणाली की छोटी बहन का किरदार शो में निभाया था. करिश्मा यानी आरोही को अभिमन्यु से प्यार था, लेकिन वो अक्षरा से प्यार करता था. आगे चलकर शो में आरोही का किरदार नेगेटिव हो गया था. लीप के बाद इन तीनों स्टार्स का शो से पत्ता कट गया. अब आरोही के फैंस उन्हें नये प्रोजेक्ट में देखना चाहते है. टाइम्स नाउ/टेली टॉक के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में करिश्मा सावंत ने बताया कि फिलहाल वो ब्रेक पर है. एक्ट्रेस ने कोई नया प्रोजेक्ट साइन नहीं किया है और अपने ब्रेक टाइम को एजॉय कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >