Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: नए अरमान को इस वजह से फैंस कर रहे हैं नापसंद, एक्टर बोले- इसकी आदत जरूर…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित पुरोहित ने नया अरमान बनकर हाल ही में ये रिश्ता क्या कहलाता है में एंट्री की है. उनके लुक को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. हालांकि कुछ ऐसे भी लोग है, जिन्हें उनका चश्मा वाला लुक पसंद नहीं आ रहा है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है इन दिनों काफी चर्चा में है. शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे को मेकर्स ने अनप्रोफेशनलिज्म की वजह से शो से बाहर कर दिया था. यह खबर एक बड़े झटके के रूप में आई, क्योंकि अरमान और रूही महत्वपूर्ण किरदार थे. प्रोडक्शन ने खुलासा किया कि शहजादा और प्रतीक्षा ने सेट पर परेशानी पैदा की थी. दोनों क्रू मेंबर्स से अच्छे से बात नहीं करते थे. यह बताया गया कि वे प्यार में थे और मेकअप रूम में एक साथ बहुत समय बिताते थे जिसके कारण शूटिंग में देरी होती थी. इसके बाद रोहित पुरोहित ने ये रिश्ता क्या कहलाता है में अरमान के रूप में एंटर किया. गर्विता साधवानी ने रूही के रूप में प्रतीक्षा होनमुखे की जगह ली. इन नए कलाकारों की एंट्री लोगों को पसंद आई. रोहित पुरोहित को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और लोग अरमान के किरदार में उनकी परफॉर्मेंस की तारीफ कर रहे हैं.


फैंस से मिल रही नापसंदगी पर रोहित पुरोहित ने कही ये बात
लोगों को समृद्धि शुक्ला उर्फ ​​अभीरा के साथ उनकी केमिस्ट्री खूब पसंद आई है. नए अरमान के लुक्स की भी काफी तारीफ हुई है. हालांकि कुछ नेटिजन्स अरमान के चश्मा पहनने के बारे में शिकायत कर रहे हैं. उन्होंने रोहित से चश्मा हटाने का रिक्वेस्ट भी किया, क्योंकि उनकी आंखें खूबसूरत हैं. अब, रोहित पुरोहित ने इसपर रिएक्ट किया है.


रोहित पुरोहित ने अपने नए लुक को लेकर की बात
रोहित पुरोहित ने ईटाइम्स से बात करते हुए कहा कि वह अरमान के लुक को अच्छा बनाने के लिए चश्मा पहन रहे हैं, क्योंकि इससे वह थोड़े समझदार और वकील वाले लुक में खुद को ढाल पाएंगे. उन्होंने बताया कि उन्होंने हमेशा अपने सभी शो में एक अलग गेटअप या लुक लेने की कोशिश की है और वह यह कोशिश करते हैं कि दर्शकों को सभी शो में एक ही तरह का रोहित न दिखे.


रोहित ने अपने लुक के लिए किए ये बदलाव
ये रिश्ता क्या कहलाता है के लिए रोहित ने अपने लुक के लिए बाल काटे और आखिरकार चश्मा पहनने से वह लुक आ गया जो वह शो के लिए चाहते थे. उन्होंने साझा किया, “इससे मैं अलग दिखने लगा और यह राजन सर का फोन था कि उन्होंने मुझे चश्मा पहनाया और धीरे-धीरे दर्शकों को इसकी आदत हो जाएगी. लोग इसे पसंद कर रहे हैं और पॉजिटिव रिसपांस भेज रहे हैं कि लुक नरम है और यही वह है जो हम हासिल करना चाहते थे.” ये रिश्ता क्या कहलाता है में समृद्धि शुक्ला, सचिन त्यागी, नियति जोशी, शिवम खजुरिया, सई बर्वे, ऋषभ जयसवाल, श्रुति रावत, संदीप कुमार, विनीत रैना, संदीप राजोरा, गौरव शर्मा, श्रुति उल्फत, शेरोन वर्मा, प्रीति पुरी चौधरी, सिद्धार्थ वासुदेव, सिकंदर खरबंदा और मंथन सेतिया भी हैं.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान को कावेरी ने दिखाया नीचा, क्या अपने पति के अधिकार के लिए लड़ेगी अभीरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >