Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की पुरानी रूही ने इस शो में मारी धमाकेदार एंट्री, बोलीं- मैं विराट की एक्स वाइफ…

सीरियल 'कैसे मुझे तुम मिल गए' जी टीवी पर देता है और इसमें सृति झा) और अरिजीत तनेजा लीड रोल निभाते हैं. अब इसमें प्रतीक्षा होनमुखे की एंट्री हो गई है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में प्रतीक्षा होनमुखे, रूही का किरदार निभाती थी. इस किरदार से उन्हें पहचान मिली थी. हालांकि मेकर्स ने उन्हें रातों-रात शो से बाहर निकाल दिया था. फैंस उन्हें नये शो में देखने के लिए बेताब थे. अब प्रतीक्षा ने सीरियल ‘कैसे मुझे तुम मिल गए’ में एंट्री कर ली है. शो का प्रोमो सामने आया है और उनकी झलक देखकर उनके चाहने वाले काफी खुश हो गए है.


‘कैसे मुझे तुम मिल गए’ में प्रतीक्षा होनमुखे
सीरियल ‘कैसे मुझे तुम मिल गए’ जी टीवी पर देता है और इसमें सृति झा) और अरिजीत तनेजा लीड रोल निभाते हैं. अब इसमें प्रतीक्षा होनमुखे की एंट्री हो गई है. अब शो को लेकर एक्ट्रेस ने बात की. उन्होंने कहा, “मैं ‘कैसे मुझे तुम मिल गए’ की कास्ट में शामिल होने के लिए उत्साहित हूं. मैं साउथ दिल्ली की रहने वाली एक लड़की प्रियंका बाजवा का रोल प्ले कर रही हैं. प्रियंका एक लैविश लाइफ जीती है और विराट की एक्स वाइफ है. वो बहुत स्मार्ट है.


प्रतीक्षा होनमुखे ने कही ये बात
प्रतीक्षा होनमुखे ने आगे बताया कि, प्रियंका के वापस विराट की जिंदगी में आने के बाद ये देखना दिलचस्प होगा कि कहानी कहां जाती है. मैं इस किरदार के लिए काफी उत्सुक हूं और दर्शकों के रिएक्शन जानने के लिए बेताब हूं. वहीं, ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जा रहा है कि अरमान, रूही से शादी करने के लिए मना कर देता है. वो दादी सा से माफी मांगता है. वो सबके सामने अभीरा से प्यार करने के बारे में कहता है. वहीं, माधव, अभीरा को उसके और अरमान के तलाक के बारे में बताने वाला होता है, लेकिन वो बेहोश हो जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >