मायरा की यादों में खोई अभिरा, अरमान के फैसले से बदलेगा पूरे मोहल्ले का भविष्य

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: आठ साल के लीप के बाद ये रिश्ता क्या कहलाता है में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. अरमान और अभिरा आमने-सामने होंगे. मायरा की यादें और चॉल विवाद कहानी को इमोशनल मोड़ देने वाली है. पढ़ें आज के एपिसोड का पूरा अपडेट…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है इन दिनों जबरदस्त ड्रामे से भरा हुआ है. कहानी में 8 साल का लंबा लीप आ चुका है और इसके साथ ही अरमान और अभिरा की राहें भी अलग हो गई हैं. अब अभिरा वाणी के साथ रह रही है, जबकि अरमान अपनी बेटी मायरा के साथ जिंदगी गुजार रहा है.

कहानी में आने वाला है बड़ा ट्विस्ट

लेकिन जल्द ही कहानी में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है, क्योंकि किस्मत एक बार फिर दोनों को आमने-सामने लाने वाली है. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान उसी इलाके में पहुंच जाता है, जहां अभिरा रहती है. दरअसल, अरमान के ऑफिस में मिस्टर मित्तल उसे बताते हैं कि वह उस एरिया में कुछ बनवाना चाहते हैं, लेकिन एक औरत उनके प्लान में रुकावट बन रही है. अरमान फैसला करता है कि वह खुद उस औरत से मिलेगा, और ये औरत कोई और नहीं बल्कि अभिरा ही निकलती है.

कार वॉश करते हुए मस्ती करती हैं मां-बेटी

दूसरी तरफ, अभिरा अपनी बेटी मुक्ति को संभालती नजर आती है, जो अपने पसंदीदा स्कूल में एडमिशन न मिलने की वजह से परेशान है. वहीं अरमान ऑफिस में कृष पर गुस्सा करता है और चॉल में रहने वालों को हटाने की योजना बनाता है. घर पर अभिरा मुक्ति को समझाती है कि सपनों को पूरा करने के लिए कभी-कभी घर से दूर जाना पड़ता है. दोनों मां-बेटी कार वॉश करते हुए मस्ती करती हैं और फिर भावुक हो जाती हैं. मुक्ति को डर लगता है कि अगर वो दूर चली गई तो अपनी मां को खो देगी, लेकिन अभिरा उसे प्यार से समझा लेती है.

फोटो देखते ही इमोशनल हो जाती है अभिरा

इसी बीच, अभिरा अपने कमरे में जाकर बार-बार मर्दानी 3 की रफ्तार पर लगी ब्रेक, बॉक्स ऑफिस पर 8वें दिन धड़ाम हुई मूवी, जानिए लेटेस्ट कलेक्शनकंप्यूटर चेक करती है. वह एक मेल का इंतजार कर रही होती है, जिसमें मायरा की नई फोटो आती है. फोटो देखते ही वह इमोशनल हो जाती है. तभी मुक्ति वहां आ जाती है, लेकिन वो मायरा की तस्वीर नहीं देख पाती. इसके बाद माहौल हल्का करने के लिए मुक्ति अभिरा को एक स्पीकर गिफ्ट करती है और फिर दोनों साथ में डांस कर खुश हो जाती हैं.

यह भी पढ़ें: मर्दानी 3 की रफ्तार पर लगी ब्रेक, बॉक्स ऑफिस पर 8वें दिन धड़ाम हुई मूवी, जानिए लेटेस्ट कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >