Yeh Rishta Kya Kehlata Hai:शो छोड़ते ही अक्षरा की बहन के मिला बड़ा प्रोजेक्ट,आरोही इस प्रोजेक्ट में आएंगी नजर!

ये रिश्ता क्या कहलाता है के तीसरे जेनरेशन लीप में प्रणाली राठौड़, हर्षद चोपड़ा और करिश्मा सावंत ने काम किया था. करिश्मा ने प्रणाली की छोटी बहन का किरदार शो में निभाया था. करिश्मा यानी आरोही को अभिमन्यु से प्यार था, लेकिन वो अक्षरा से प्यार करता था.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही का ये रिश्ता क्या कहलाता है 15 साल से सफलतापूवर्क टीवी पर चल रहा है. शो हिना खान और करण मेहरा के साथ शुरू हुआ और अब इसे 15 साल हो गए है. शो ने 400 से ज्यादा एपिसोड पूरे कर लिए है. हाल ही में शो में आया नया लीप दर्शकों को पसंद आ रहा है और इसी वजह से ये टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 सीरियल्स में शामिल है. हिना खान- करण मेहरा के बाद मोहसिन खान और शिवांगी जोशी शो का चेहरा बने. उसके बाद आए हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ और अब शहजादा धामी और समृद्धि शुक्ला शो में लीड रोल निभा रहे हैं. इस बीच सुनने में आ रहा है शो में आरोही का रोल निभा रही करिश्मा सावंत के हाथ नया प्रोजेक्ट आया है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में आरोही को था अभिमन्यु से प्यार

ये रिश्ता क्या कहलाता है के तीसरे जेनरेशन लीप में प्रणाली राठौड़, हर्षद चोपड़ा और करिश्मा सावंत ने मुख्य भूमिका निभाई. करिश्मा ने प्रणाली की छोटी बहन का किरदार शो में निभाया था. करिश्मा यानी आरोही को अभिमन्यु से प्यार था, लेकिन वो अक्षरा से प्यार करता था. आगे चलकर शो में आरोही का किरदार नेगेटिव हो गया था. लीप के बाद इन तीनों स्टार्स का शो से पत्ता कट गया. अब आरोही के फैंस उन्हें नये प्रोजेक्ट में देखना चाहते है.

https://www.instagram.com/p/C1G2sptqG3I/

करिश्मा सावंत नजर आएंगी नये शो में !

टाइम्स नाउ/टेली टॉक के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में करिश्मा सावंत ने बताया कि फिलहाल वो ब्रेक पर है. एक्ट्रेस ने कोई नया प्रोजेक्ट साइन नहीं किया है और अपने ब्रेक टाइम को एजॉय कर रही है. बता दें कि हाल ही में एक्ट्रेस ने समुद्र तट के किनारे की छुट्टियों की कुछ फोटोज फैंस के लिए शेयर की थी, जिसमें वो काफी हसीन और खूबसूरत लग रही थी. बिकिनी पहने वो बेहद हॉट दिखी थी. उनकी तसवीरों को फैंस ने काफी पसंद किया था.

https://www.instagram.com/p/C0grPyGKaVT/

ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी

ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. स्टार प्लस के ऑफिशियल इंस्टाग्राम ने अपकमिंग एपिसोड की झलक दिखाने के लिए एक नया प्रोमो जारी किया है. युवराज उर्फ ​​गौरव शर्मा डेली सोप में लौट आए हैं, लेकिन वह पॉजिटिव कैरेक्टर नहीं है, बल्कि नेगेटिव बनकर लौटा है. प्रोमो की मानें तो वह अभीरा को मारने की कोशिश करेगा. पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, “अभीरा की जिंदगी में फिर से आ गया है युवराज! क्या अरमान बचाएगा अभीरा को युवराज के इरादों से?”

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा को जान से मारने वाला लौटा शो में फिर से, खतरे में पड़ी अभीरा-अरमान की शादी

ये रिश्ता क्या कहलाता है में युवराज की एंट्री

ये रिश्ता क्या कहलाता है के प्रोमो में दिखाया गया है कि अभीरा के कॉलेज में युवराज पहुंचता है और उससे मिलता है. वो शादी का मंडप तैयार करके रखता है और अभीरा से कहता है कि उसने कहानी जहां छोड़ी थी, वहीं से दोबारा शरू करेगा. जिसके बाद अभीरा उसे मारने के लिए लकड़ी उठाती है और वो उसपर बंदूक तान देता है. अभीरा डर जाती है और उससे बचकर भागने लगती है. अभीरा, अरमान को फोन करती है, लेकिन वो काम में बिजी होने के कारण फोन नहीं उठाता. जिसके बाद दिखाया जाता है कि अभीरा दुल्हन बनकर युवराज के सामने खड़ी होती है. क्या अरमान एक बार फिर से अभीरा को बचा पाएगा. क्या सच में युवराज, अभीरा से शादी कर लेगा? बता दें कि सीरियल में लीप के बाद तो शो में शिवम खजुरिया, श्रुति उल्फत, श्रुति रावत, संदीप राजोरा, प्रीति अमीन, प्रीति पुरी चौधरी, गौरव शर्मा, सिद्धार्थ वासुदेव, सलोनी संधू, ऋषभ जयसवाल, सिकंदर खरबंदा, शेरोन वर्मा, मंथन सेतिया, प्रतीक्षा होनमुखेभी मुख्य किरदार निभा रहे हैं.

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही के शो में लौटा ये पुराना किरदार, रूही-अरमान का सच आएगा सबके सामने?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >