Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इस चमत्कार की वजह से अबॉर्शन नहीं कराएगी अभीरा, गुस्से में चला जाएगा अरमान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि अरमान अभीरा को अबॉर्शन कराने के लिए अस्पताल लेकर जाता है. जहां वह भगवान से प्रार्थन करती है, तभी एक मुर्ति उसके उसकी गोद में गिर जाती है, जिसके बाद वह खुश हो जाती है. इधर अरमान गुस्से में उसे छोड़कर चला जाता है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है सबसे पसंदीदा शोज में से एक है. टीआरपी चार्ट पर भी सीरियल की तगड़ी पकड़ है, इसलिए तो ये अपनी जबरदस्त कहानी से नंबर 2 पर टिकी रहती है. हाल ही के एपिसोड में हमने देखा कि बड़ी मशक्कत के बाद अभीरा और अरमान की शादी होती है. हालांकि विद्या दोनों को श्राप देती है कि वे कभी खुश नहीं रह पाएंगे. इसका असर उनके रिश्ते पर भी पड़ता है, लेकिन रूही बुरे वक्त में अभीरा को सहारा देती है और उसे खुश करने का कोई मौका नहीं छोड़ती है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है के पिछले एपिसोड में हमने क्या देखा

ये रिश्ता क्या कहलाता है के पिछले एपिसोड में देखने को मिला कि रूही को पता चल गया कि अभीरा अक्षरा की बेटी है. वह उससे नफरत करने लगी. इसी बीच दादीसा अभीरा के सपोर्ट में खड़ी रही और केस जीतने पर एक केबिन भी दिया, लेकिन उनकी खुशियों को नजर लग गई और किसी ने दादीसा पर चाकू से हमला कर दिया. इसी बीच अभीरा को पता चलता है कि वो मां बनने वाली है. हालांकि ये प्रेग्नेंसी उसके लिए आसान नहीं होगी, क्योंकि उसकी जान को खतरा है.

अभीरा क्यों रखेगी अपने बच्चों को

ये रिश्ता क्या कहलाता है के एपिसोड में हम देखेंगे कि अरमान अभीरा की लाइफ के साथ कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है, इसलिए वो उसे अबॉर्शन कहने की सलाह देता है, लेकिन होने वाली मां अपने बच्चे को रखना चाहती है. वह भगवान के सामने प्रार्थना करती है, कि उसे क्या करना चाहिए, जिसपर एक बाल गोपाल की मूर्ति उसकी गोद में गिर जाती है, जिससे उसका विश्वास फिर से जाग उठता है और बच्चे को पालने का उसका दृढ़ संकल्प मजबूत हो जाता है.

क्या अरमान गुस्से में आकर छोड़ देगा अभीरा को

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि अभीरा की ओर से अबॉर्शन कराने से इनकार करने पर अरमान गुस्सा हो जाता है, जिसके बाद तीखी नोकझोंक होती है. अभीरा ने आश्वासन दिया कि भगवान उसके बच्चे की देखभाल करेंगे, लेकिन अरमान, अभी भी गुस्से में है. वह अभीरा को अकेले अस्पताल में छोड़कर चला जाता है. नए विश्वास के साथ, अभीरा अबॉर्शन नहीं कराने की कसम खाती है, यह विश्वास करते हुए कि प्यार और भक्ति उसे अरमान के डर को दूर करने में मदद करेगी.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: प्रेग्नेंट अभीरा के साथ होगा बड़ा हादसा, अपने होने वाले बच्चे की बनेगी ढाल

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा को अबॉर्शन करवाने के लिए कहेगा अरमान, क्या होगा पोद्दार परिवार का रिएक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >