Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: प्रेग्नेंट अभीरा के साथ होगा बड़ा हादसा, अपने होने वाले बच्चे की बनेगी ढाल

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा को नीचा दिखाने के लिए एक मौका भी नहीं छोड़ती. विद्या दावा करती है कि वह अरमान के साथ गलत कर रही है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा, अरमान को करवा चौथ का व्रत ना रखने के पीछे की वजह समझाती है. अरमान उसकी बात नहीं समझता. वह कहता कि अगर वह उसपर भरोसा करती है तो वह टेबल से कूद जाए. अभीरा अपने बच्चे के बारे में सोचकर ये काम नहीं करती. अरमान उसपर किसी बात को छुपाने का आरोप लगाता है. इस बीच विद्या, अभीरा को अक्षरा का नाम लेकर ताने देती है. वह कहती है अभीरा अपनी मां के नक्शेकदम पर चल रही है.

विद्या देगी अभीरा को ताने

सीरियल में दिखाया जाएगा कि अभीरा को नीचा दिखाने के लिए एक मौका भी नहीं छोड़ती. विद्या दावा करती है कि वह अरमान के साथ गलत कर रही है. अभीरा उसे जवाब में कहती है कि अगर उसे सच में अपने बेटे की परवाह होती, तो वह उसके साथ होती. वहीं, दादी सा के सामने अभीरा अपनी प्रेंग्नेसी को लेकर राज खोलती है. साथ ही इसमें आए जोखिम को लेकर भी कहती है. अभीरा दादी सा से सलाह मांगती है कि वह क्या करें और कैसे अरमान को सबकुछ बताए.

अभीरा के साथ होगा बड़ा हादसा

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा अपनी प्रेगनेंसी की खबर अरमान को बताने के लिए रेस्टोरेंट बुलाती है. वह एक रेस्टोरेंट में अभीरा का इंतजार करती होती है और बेहोश हो जाती है. अरमान उसे लेकर डॉक्टर के पास जाता है और वहां उसे उसकी प्रेगनेंसी के बारे में पता चलता है. साथ ही इसके जोखिम को लेकर डॉक्टर बताते हैं. अरमान शॉक्ड हो जाता है और गुस्से में अभीरा को छोड़कर चला जाता है. अभीरा घर जाने के लिए निकलती है, तभी एक बच्चो जो फुटबाल खेल रहा था, उसका गेंद अभीरा की ओर आती है. अभीरा अपने बच्चे को बचाती है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही की साजिशों की वजह से अभीरा खो देगी अपना बच्चा, क्या अरमान का टूटेगा पिता बनने का सपना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >