Yeh Hai Chahatein Off Air: क्या ऑफएयर हो रहा है ये है चाहतें, शगुन शर्मा बोली- वह दुखी और आहत…

Yeh Hai Chahatein Off Air: शगुन शर्मा और प्रविष्ट मिश्रा स्टारर सीरियल ये है चाहतें की कहानी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. सीरियल की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. अब शो के ऑफएयर होने की खबरें आ रही है.

Yeh Hai Chahatein Off Air: टीआरपी रेटिंग गिरने के बाद से ये है चाहतें के बारे में बहुत कुछ लिखा और कहा जा रहा है. रिपोर्ट्स की मानें तो सीरियल को और आकर्षक बनाने के लिए मेकर्स कहानी में कोई बड़ा ट्विस्ट लाने वाले हैं. अटकलें ये भी लगाई जा रही हैं कि स्टार प्लस ने शो का बजट आधा करने का फैसला किया है. जी हां, आपने सही पढ़ा! टेलीएक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चैनल ने ये है चाहतें का समय भी रात 11 बजे से बदलकर 11 बजकर 15 मिनट कर दिया है.


क्या ये है चाहतें बंद हो जाएगा? शगुन शर्मा ने किया रिएक्ट
ये है चाहतें में मुख्य भूमिका निभाने वाली शगुन शर्मा ने ये है चाहतें सीरियल के बंद होने की अफवाहों के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि अभिनेता ऑफएयर के बारे में जानने वाले लास्ट पर्सन होती हैं. शगुन शर्मा ने कहा कि वह रेटिंग के बारे में चिंता नहीं करती हैं, क्योंकि वह अपने काम पर ध्यान केंद्रित करना पसंद करती हैं.

Also Read- Yeh Hai Chahatein: ऑफएयर होने जा रहा है सीरियल ये है चाहतें, इन दिन शूट होगा आखिरी एपिसोड


शो के ऑफएयर होने के बाद दुखी हो जाएंगी शगुन शर्मा
शगुन शर्मा ने टेलीएक्सप्रेस को बताया, “ये है चाहतें के खत्म होने की अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि अगर स्टार प्लस ने शो बंद कर दिया तो वह ‘निराश और आहत’ होंगी. पिछले साल मई में अपनी एंट्री के बाद से मैंने ऐसी ऑफ-एयर अफवाहें सुनी हैं. अगर चैनल या प्रोडक्शन हाउस ने मुझे सूचित किया तो मैं पैनिक बटन दबाऊंगी.” ये है चाहतें में शगुन शर्मा और प्रविष्ट मिश्रा मुख्य भूमिका निभाते हैं, जो ये है मोहब्बतें का स्पिन-ऑफ है.

Also Read- Anupama: सीरियल में इस किरदार की हो रही फिर से वापसी, अपकमिंग ट्विस्ट को लेकर खोले राज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >