Yeh Hai Chahatein Off Air: बंद हो रहा ये है चाहतें, इस दिन आएगा आखिरी एपिसोड, दर्शक हो जाएंगे भावुक

Yeh Hai Chahatein Off Air: प्रविष्ट मिश्रा और शगुन शर्मा का सीरियल ये हैं चाहतें ऑफ-एयर हो रहा है. शो का आखिरी एपिसोड कब आएगा और उसमें क्या खास होगा, इसे लेकर लेटेस्ट अपडेट आया है.

Yeh Hai Chahatein Off Air: सीरियल ये है मोहब्बतें का पॉपुलर स्पिन-ऑफ ये है चाहतें साल 2019 में टीवी पर शुरू हुआ था. शो में काजी और सरगुन कौर लूथरा मुख्य भूमिका निभाते थे. लीप के बाद इसमें प्रविष्ट मिश्रा और शगुन शर्मा की एंट्री हो गई थी. कुछ समय से शो के ऑफ-एयर को लेकर खबरें आ रही थी. हालांकि शगुन ने एक इंटरव्यू में बताया कि ऐसा कुछ नहीं है. लेकिन एक बार फिर से इसके बंद होने की खबर सोशल मीडिया पर चल रही है.

क्या ऑफ-एयर हो रहा सीरियल ये है चाहतें

फिल्मीबीट की एक रिपोर्ट की मानें तो ये है चाहतें बंद हो रहा है. दर्शकों को ये जानकर बुरा लगेगा. रिपोर्ट की मानें तो पांच सालों बाद शो 18 सितंबर को खत्म हो जाएगा. आखिरी एपिसोड 18 सितंबर को स्टार प्लस पर हो सकता है. हालांकि मेकर्स की ओर से कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है.

क्यों बदली थी ये है चाहतें की टाइमिंग

ये है चाहतें की टाइमिंग में बदलाव किया गया था. शो को 10:30 बजे से शिफ्ट कर 11 बजे कर दिया गया था. शो को हिबा नवाब के सीरियल झनक से बदला गया था. समय में बदलाव और प्रोमशन की कमी की वजह से इसकी रेटिंग में गिरावट देखी गई.

ये है चाहतें के आखिरी एपिसोड में क्या दिखाया जाएगा

ये है चाहतें का आखिरी एपिसोड काफी इमोशनल कर देगा फैंस को. काश्वी को लेबर पेन शुरू होता है और अर्जुन उसे अस्पताल लेकर जाता है. काश्वी एक बेबी गर्ल को जन्म देती है. अर्जुन और काश्वी बच्चे को देखते हैं और भावुक हो जाते हैं, बाद में करुण, काश्वी से मिलने आता है और बेबी गर्ल का नाम पूछता है. अर्जुन बताता है कि इसका नाम चाहत है. काश्वी कहती है ये हमारे प्यार की निशानी है और ये हमारी परेशानियों के सामने जीत है. करुण, अर्जुन, काश्वी और चाहत के साथ हैप्पी फैमिली का पोज देता है और शो खत्म हो जाता है.

Also Read- Yeh Hai Chahatein Off Air: शगुन शर्मा ने सीरियल के ऑफएयर होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- शूटिंग कर रहे हैं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >